{"_id":"61c71b57ac049a15bd4522ba","slug":"watchman-died-of-suffocation-while-on-duty-in-veterinary-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा: पशु चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान दम घुटने से चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा: पशु चिकित्सालय में ड्यूटी के दौरान दम घुटने से चौकीदार की मौत
Sat, 25 Dec 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Dec 2021 06:54 PM IST
सार
चंबा जिला पशु चिकित्सालय में रात को ड्यूटी दे रहे चौकीदार की बंद कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (59) पुत्र भगत राम निवासी गांव भलोठ डाकघर कठन्ना जिला चंबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
दम घुटने से मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला पशु चिकित्सालय में रात को ड्यूटी दे रहे चौकीदार की बंद कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश (59) पुत्र भगत राम निवासी गांव भलोठ डाकघर कठन्ना जिला चंबा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह शुक्रवार रात को चिकित्सालय में ड्यूटी पर था। देर रात वह कमरे में सो रहा था। उसी दौरान हीटर से उसके बिस्तर में आग भड़क गई। इससे कमरे में धुआं जमा हो गया। इससे उसका दम घुट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना का पता तब चला, जब शनिवार सुबह वह अपने घर नहीं पहुंचा। जब उसका बेटा कार्यालय पहुंचा तो वह कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था। बिस्तर भी आग से जला हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि ड्यूटी के दौरान पशु चिकित्सालय के चौकीदार की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन