हिमाचल में बर्फबारी के बाद धुंध पड़ने और शीत लहर चलने की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के बाद प्रदेश में मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। वीरवार को प्रदेश भर में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में पारा और चढ़ने के आसार हैं।
वीरवार को शिमला में अधिकतम तापमान 11.8, धर्मशाला में 13.6, ऊना में 20.2, नाहन में 17.2, सोलन में 16.5, कांगड़ा में 18.5, मंडी में 17.0, बिलासपुर में 18.4, हमीरपुर में 18.8, चंबा में 17.3, सुंदरनगर में 18.3, कल्पा में 9.4 और डलहौजी में 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस दिन से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिम विक्षोभ
हिमाचल में 28 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ दोबारा सक्रिय होगा। 29 और 30 जनवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, मंडी, कुल्लू और चंबा में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30 जनवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 26 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में धुंध पड़ने और शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान - 8.5, कल्पा - 3.6, मनाली - 2.2, कुफरी - 2.3, डलहौजी 1.4, शिमला 1.5, भुंतर 1.8, सोलन 1.2, पालमपुर 2.2, कांगड़ा 3.8, ऊना 5.0, धर्मशाला 4.2, मंडी 4.8 और हमीरपुर में 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।