फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Voting takes place today in 150 panchayats across the district. 5,064 workers will handle election duties.

Shimla News: जिले की 150 पंचायतों में मतदान आज 5064 कर्मी संभालेंगे चुनावी जिम्मेदारी

Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Voting takes place today in 150 panchayats across the district. 5,064 workers will handle election duties.
पहले चरण में 844 पोलिंग बूथों में मतदाता डालेंगे वोट, हर वार्ड में चार अधिकारियों के साथ दो सुरक्षा कर्मी तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला की 150 पंचायतों में मंगलवार (26 मई) को मतदान होगा। पहले चरण के चुनाव में 844 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों में करीब 5064 कर्मचारी चुनाव की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासन के अनुसार प्रत्येक बूथ में चार अधिकारियों के साथ दो सुरक्षा कर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। जिला पंचायत अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी है। मतदान सुबह 7 से तीन बजे तक होगा।

जिले में तीन चरणों में पंचायत चुनाव आज से शुरू होने जा रहा है। हर बूथ में करीब छह कर्मचारियों को विभाग ने तैनात किया है। जिला पंचायतीराज विभाग के अनुसार पहले दो चरणों में 150-150 और तीसरे चरण में 141 पंचायतों में चुनाव होने हैं। जिले में 508835 मतदाता हैं जिनमें 258460 पुरुष और 250375 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन


जिले की 441 पंचायतों के चुनावी रण 8662 उम्मीदवार उतरे हैं। प्रधान पद पर 2121, उपप्रधान पद पर 1854 और वार्ड सदस्य पद के लिए 3802 उम्मीदवार मैदान पर हैं। जिला परिषद के 25 वार्डों से 126 और पंचायत समितियों के लिए 759 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। ऐसे में देखना रोचक होगा अब कौन सा प्रत्याशी जीत कर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--------------------------------------------



इन ब्लॉक में 26 मई को होने है चुनाव
मशोबरा ब्लॉक: नाला, पीरन कोटी, बलोग, जुन्गा, चमियाणा, भौंट, बलदेंया, नालदेहरा, मशोबरा, पटगेहर।
बसतंपुर ब्लॉक: धरोगड़ा, बाग, खटनोल, देवला, चनावग, चेबड़ी, चलाहल, घरयाणा और मंडयालू।
टुटू ब्लॉक: धमून, शोघी, हलोग-धामी, ओखरू, घेच कोहबाग, घंडल, चनोग, गलोट, गनयोग- नेहरा, पाहल, नेरी, कोट।
छौहारा ब्लॉक: शिलादेश, तांगनू- जांगलिख, खाबल, रोहल, मकटोट, हॉंऊचली, ढाकगांव, गवास, रनोल, अम्बोई और खशधार।
डोडरा क्वार ब्लॉक: डोडरा क्वार के जाखा और जिस्कून।
चौपाल ब्लॉक: ननाहर, झीना, सरी, लिंगजार, बगाहर चौकी, चंदलोग नेरुआ, खददर, कैदी, पवाहन, पौलिया, टेलर, टिक्करी, मुण्डली, पौडिया, मधाना, बम्टा, चांजू चौपाल।

जुब्बल ब्लॉक: सोंलग, अंटी, झाल्टा, सरस्वती नगर, झंगटान, बरथाटा, शिल्ली, पराली और मन्ढोल।
कोटखाई ब्लॉक: कलबोग, क्यारवीं, रामनगर, क्यारी, थरोला, गरावग, बखोल, हिमरी और बगाहर।
कुपवी ब्लॉक: झोकड, मालत, धार चान्दना, काण्डा बनाह, चडौली, बाग धमराह।
ननखड़ी ब्लॉक: थाना ननखड़ी, टिप्पर मझोली, करांगला, अडडू, खुन्नी पनोली और खमाड़ी।
नारकंडा ब्लॉक: थानाधार, भूट्टी, जरोल, सिंहल नारकंडा, मधावनी, शलौटा, डीव, कोटीघाट, जंजैहली व घड़ेवथी स्थित ओडी।
- रामपुर ब्लॉक: कूट, जघोरी, सरपारा, बौंड़ा, रंगोरी, गोपालपुर, त्यावल ज्यूरी, डंसा, रचोली, देवनगर, नरैण, देवठी और काशापाट।
- रोहड़ू ब्लॉक: लोअर कोटी, शरोग बराड़ा, अढ़ाल, गांवणा, करालश, समरकोट, भलाड़ा, पुजारली 3, हंसटाड़ी, शलान, शरौंथा, करछारी, सीमा रण्टाड़ी, उखली मेहन्दली।
- ठियोग ब्लॉक: क्यारा, शडी मतियाना, धार कंदरु, भोगड़ा-पल्ली, रौणी मतियाना, कथोग, बलग, घोड़ना, चिखड़, नहोल, ददास, शरमला, देवठी, घूण्ड, मझार, बडा़ेग, टिक्कर, पुन्दर स्थित चनौत, धमांदरी, बागडी, बगैण, वासा ठियोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article