किसे डाला वोट, मिलेगी आपको स्लिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं के लिए एक अच्छी सूचना है। सात मई को जब वे मतदान करने पहुंचेंगे, तब उन्हें वोट करने के बाद एक स्लिप भी मिलेगी।
उस पर यह सूचना होगी कि आपका वोट किसे पड़ा। आपने किस प्रत्याशी को वोट किया है। इसे वोटर वेरिफिकेशन पेपर ट्रेल (वीवीपीटी) का नाम दिया है।
देश में पहली बार 20 हजार मतदान केंद्रों पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिसमें हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। इसकी पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने की है।
हमीरपुर में 1680 मतदान बूथ
अभी तक प्रदेश में इसकी तैयारी शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन भारत निर्वाचन आयोग कुछ कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए निर्देश दिया है। हमीरपुर के प्रत्येक बूथ के लिए एक प्रिंटर की व्यवस्था की जाएगी।
इसको लेकर इंतजार किया जा रहा है। जिस तरह से एटीएम मशीनों से पैसे निकालने के बाद स्लिप आता है। ठीक उसी प्रकार वोट देने के बाद आपको स्लिप मिलेंगे।
हमीरपुर में 1680 मतदान बूथ हैं, जहां पर नई व्यवस्था लागू की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र चौहान ने बताया कि नई व्यवस्था को तैयार रहने के लिए हमीरपुर के रिटर्निगिं आफिसर को इसकी जानकारी दे दी गई है।
ऐसे होगा वीवीपीटी का इस्तेमाल
- वोट करने के बाद प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिह्न के साथ पर्ची प्रिंटर से निकलेगी।
- अगर वोटर को लगता है कि मशीन में किसी तरह की खामी है तो इस बारे में संबंधित अधिकारी को शिकायत कर सकते हैं।
- बीप की आवाज के बावजूद वोट डाला गया या नहीं, यह भी पर्ची से साफ हो जाएगा।
बेल ने बनाया है ईवीएम का नया वर्जन
चुनाव आयोग के निर्देश पर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (बेल) ने ईवीएम का नया वर्जन तैयार किया है। ताकि चुनाव को और पारदर्शी बनाया जा सके।
वीवीपीटी के इस्तेमाल से वोटर के बटन दबाने के बाद बीप की आवाज के साथ ही पर्ची भी निकलेगी, जिसमें यह जानकारी होगी कि उन्होंने वोट किसे दिया है।
बाद में इन पर्चियों को नष्ट कर दिया जाएगा। वोटरों की गोपनीयता बनाए रखने के लिए इसमें केवल पार्टी या प्रत्याशी का ही ब्योरा होगा।