फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   volvo motor boat in govind sagar dam.

मोटर बोट से निहारें गोविंदसागर की खूबसूरती

Sat, 27 Feb 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
volvo motor boat in govind sagar dam.

अब सैलानी गोविंदसागर झील की खूबसूरती वोल्वो मोटर बोट से निहार सकेंगे। हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग ने यहां पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वोल्वो मोटर बोट की शुरुआत की है। एक घंटे के लिए यह बोट दो हजार रुपये में बुक होगी। 15 सैलानी एक बार इसमें बैठ सकेंगे। विभाग ने पर्यटकों की सुविधाओं के लिए अपना दूरभाष नंबर भी जारी किया है।

विज्ञापन


सैलानी दूरभाष नंबर-01978-222568 पर सहायक निदेशक मत्स्य और वरिष्ठ मत्स्य अधिकारी बिलासपुर से संपर्क कर सकते हैं। गौर हो कि गोविंदसागर जलाशय में विभागीय अधिकारी आधुनिक वोल्वो मोटर बोट से लुहणू से भाखड़ा तक जलाशय क्षेत्र का समय-समय पर निरीक्षण करते हैं। अब विभाग ने निर्णय लिया है कि बिलासपुर में पर्यटन को
विज्ञापन


बढ़ावा देने के लिए आधुनिक वोल्वो मोटर वोट का इस्तेमाल पर्यटकों को गोविंद सागर झील के सैर-सपाटे के लिए भी किया जाएगा। यहां गर्मियों के मौसम में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। इसी के मद्देनजर मत्स्य पालन विभाग ने यह फैसला लिया है। इससे गोविंदसागर जलाशय में सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला बिलासपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभाग की आधुनिक वोल्वो मोटरबोट का इस्तेमाल पर्यटकों को गोविंद सागर जलाशय में घुमाने के लिए भी किया जाएगा। पर्यटकों को दो हजार रुपये प्रति घंटे के हिसाब से इसका किराया देना होगा। पर्यटक इस वोल्वो मोटरबोट से गोविंदसागर झील का नजारा समीप से देख सकेंगे। -गुरचरण सिंह, निदेशक हिमाचल प्रदेश मत्स्य पालन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed