फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   voice typing app for smartphone users.

आ गया नया ऐप, मोबाइल पर टाइपिंग को नहीं चलानी पड़ेंगी अंगुलियां

Thu, 31 Mar 2016 10:01 AM IST
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना
शशिभूषण पुरोहित/अमर उजाला, ऊना Updated Thu, 31 Mar 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
voice typing app for smartphone users.
ऐसे लोगों के लिए यह ऐप एक वरदान की तरह माना जा रहा है, जो टाइपिंग में सक्षम नहीं हैं। - फोटो : Demo pic

..मोबाइल फोन पर टाइपिंग के लिए अब आपको अपनी अंगुलियों के इस्तेमाल की जरूरत नहीं। फोन पर अब किसी भी भाषा में महज बोलकर निर्बाध टाइपिंग की सुविधा उपलब्ध है। जिस तरह टाइपराइटिंग बीते जमाने की बात हो गई है।

विज्ञापन


उसी तरह अब तकनीक ने कंप्यूटर टाइपिंग को भी मात देनी शुरू कर दी है। अगर आपके हाथ में स्मार्ट फोन है तो आप वास्तव में स्मार्ट हैं। सोशल मीडिया के प्रभाव के चलते बाजार में ऐसे ऐप लांच हो गए हैं, जिन्होंने फोन पर टाइपिंग की तकनीक को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


न स्क्रीन की ओर देखने का झंझट और न ही बार-बार टाइपिंग के लिए अंगुलियां चलाने की जरूरत। अंग्रेजी हो या हिंदी, यह नया ऐप हर भाषा में टाइप कर सकता है। खासकर युवा पीढ़ी में इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है। ऐसे लोगों के लिए यह ऐप एक वरदान की तरह माना जा रहा है, जो टाइपिंग में सक्षम नहीं हैं। गूगल हिंदी इनपुट वॉयस टाइपिंग कीबोर्ड की मदद से कहीं भी मोबाइल पर महज बोल कर ही टाइप किया जा सकता है, बशर्ते इसके लिए आपका मोबाइल इंटरनेट डाटा प्लान से कनेक्ट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा वर्ग में राकेश जसवाल, चंद्रमोहन, रवि कुमार, विकास कुमार, रमन शर्मा और अमित शर्मा का कहना है कि मोबाइल पर निशुल्क उपलब्ध इस ऐप की खासियत यह है कि यह बिना किसी त्रुटि के आपके बोलने की गति के हिसाब से टाइप करता है, जिससे समय की बचत तो ही बहुत से काम भी आसान हो गए हैं। शुरुआती दौर में इसके लिए थोड़ी सी प्रैक्टिस की जरूरत है।

ऐसे काम करता है वॉयस टाइपिंग

voice typing app for smartphone users.
अगर आप मोबाइल पर हिंदी में टाइप करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से दो ऐप डाउनलोड कर इंस्टाल करने होंगे। - फोटो : Demo pic

अगर आप मोबाइल पर हिंदी में टाइप करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से दो ऐप डाउनलोड कर इंस्टाल करने होंगे। सबसे पहले हिंदी टाइपिंग के लिए गूगल हिंदी इनपुट। उसके साथ गूगल हिंदी इनपुट वॉयस टाइपिंग की बोर्ड।

दोनों को इंस्टाल करने के बाद कीबोर्ड को पहले सेटिंग्स में हिंदी इनपुट पर सिलेक्ट करें। उसके बाद गूगल हिंदी इनपुट वॉयस टाइपिंग की बोर्ड ऐप को को ओपन कर कीबोर्ड को एनेबल करें और सेट इनपुट मैथड में जाकर हिंदी एंड इंग्लिश की बोर्ड सिलेक्ट करें।

उसके बाद मेसेज बॉक्स में जाकर स्पेस पर थोड़ी देर के लिए टैप कर गूगल वॉयस टाइपिंग पर जाएं और माइक्रो फोन के साथ बने सेटिंग आईकॉन में हिंदी या अपने मनपसंद की कोई भी भाषा चुनकर बोलना शुरू करें। आपका मोबाइल उसी भाषा में टाइप शुरू कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed