फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vocational teachers salary ultimatum to government

वोकेशनल ट्रेनरों की दो टूक, तीन दिन में वेतन न मिला तो घेराव

Wed, 12 Jul 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Jul 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
vocational teachers salary ultimatum to government

तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर प्रदेश वोकेशनल ट्रेनर एसोसिएशन भड़क गई है। मंगलवार को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शिमला में बैठक कर प्रदेश में वोकेशनल शिक्षा का ठेका लेने वाली कंपनियों को बाहर करने की मांग की है। 

विज्ञापन


तीन दिन में वेतन का भुगतान नहीं होने की स्थिति में एसोसिएशन ने राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।

एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जमालटा ने बताया कि प्रदेश के एक हजार से अधिक स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा आउटसोर्सिंग के माध्यम से दी जा रही है। निजी कंपनियां प्रशिक्षकों का शोषण कर रही हैं। प्रशिक्षकों को तीन महीने से कई जगह वेतन तक नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


इस मामले को राज्य परियोजना निदेशक के समक्ष कई बार उठाया गया लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हुई। सूरज ने बताया कि जब कंपनियों से समय पर वेतन देने की मांग की जाती है तो प्रशिक्षकों को नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। मंडी में दो प्रशिक्षकों को इसी कारण नौकरी से निकाला भी जा चुका है। यह मामला अब कोर्ट में विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि अगर प्रशिक्षकों के वेतन पर कुंडली मारकर बैठी कंपनियों को बाहर नहीं किया गया और तीन दिनों के भीतर वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो प्रशिक्षक उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। 


उन्होंने प्रशिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां रद्द करने का भी विरोध किया है। बैठक में एसोसिएशन के महासचिव तपेश्वर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा और जिला शिमला के अध्यक्ष महेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed