{"_id":"507e91b79e68bb75ea82cce91add878b","slug":"vishwa-hindu-parishad-leader-ashok-singhal-in-dharamsala-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू परिषद ने की पीएम मोदी की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू परिषद ने की पीएम मोदी की तारीफ
ब्यूरो/अमर उजाला, गगल/धर्मशाला
Updated Tue, 25 Nov 2014 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय नेता अशोक सिंघल स्वास्थ्य लाभ लेने धर्मशाला पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर विहिप के सदस्यों ने सिंघल का जोरदार स्वागत किया और भारत माता के जयघोष के नारे लगाए। समर्थकों ने पुष्प वर्षा कर अशोक सिंघल का वेलकम किया।
विज्ञापन
सिंघल ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश-विदेश में हिंदुओं का सम्मान बढ़ा है। जेएंडके में भाजपा सरकार बनने की सूरत में धारा 370 में बदलाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि सरकार को पता होना चाहिए कि राष्ट्र की जनता चाहती क्या है। वह यहां स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
सिंघल कुछ देर के लिए सर्किट हाउस धर्मशाला में रुके। यहां खाना खाने के बाद अपने मित्र ज्योतिष मुनि रिशव विजय धार मौनखेड़ा मध्य प्रदेश के साथ तिब्बतियन चिकित्सा पद्धति का लाभ लेने के लिए चड़ी स्थित तिब्बतियन क्लीनिक में चले गए। उनके साथ राधे राधे मध्य प्रदेश राज्य मठ मंदिर के राज्य सलाहकार भी थे।
विज्ञापन
ज्योतिष मुनि रिशभ विजय धार शुगर रोग से पीड़ित हैं। अब वह धर्मशाला में चिकित्सा पद्धति का लाभ लेने पहुंचे हैं। उनके साथ विहिप के अंतरराष्ट्रीय नेता अशोक सिंघल भी आए हैं। बताया जा रहा है कि अशोक सिंघल करीब तीन चार महीने से दस्त रोग की समस्या से परेशान हैं। बुधवार को विहिप नेता अशोक का धर्मगुरु दलाईलामा से भी मिलने का कार्यक्रम है।