फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh targrted Modi, Dhumal

मोदी को आगे कर खत्म कर दी पूरी पार्टी: वीरभद्र

Wed, 30 Apr 2014 10:00 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा Updated Wed, 30 Apr 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
virbhadra singh targrted Modi, Dhumal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा को खड़ा करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को मोदी और पार्टी जीते-जी खत्म कर दिया है। उन्होंने आम जनता से सवाल किया अगर कोई, कहीं भी भाजपा के बैनर या विज्ञापन में वाजपेयी का नाम लिखा बता दे, उसे पांच सौ रुपये इनाम देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जिसमें एक व्यक्ति विशेष का प्रचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सोते-उठते, खाते-पीते और सुबह-शाम 24 घंटे हर जगह मोदी-मोदी ही चल रहा है। भाजपा कहीं भी नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आडवानी, सुषमा, मुरली मनोहर जोशी व अन्य कई बड़े नेताओं को मोदी की भेंट चढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में जनता ने मोदी को नकार दिया तो भाजपा कभी भी दोबारा उठ नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पलटवार किया कि वे किसी नशेड़ी की तरह बातें करके उनकी सरकार को गिराने के दावे कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में संविधान का शासन चलता है।

ऐसे में राष्ट्रपति के अलावा और कोई भी संवैधानिक तौर पर चुनी हुई सरकार को बर्खास्त नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल ऐसी बात कर रहे हैं, जैसे उन्होंने अफीम का नशा किया हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में दस सालों से यूपीए का शासन है और कई राज्यों में गैर कांग्रेसी सरकारें चल रही हैं। इनमें बीजेपी सरकारें भी शामिल हैं, मगर किसी भी नेता ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनी गई राज्य सरकार को बर्खास्त करने जैसा बयान नहीं दिया।


मुख्यमंत्री ने इस दौरान गुजरात दंगों पर कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री रहते हुए कत्लेआम होते देखता रहा, वह देश कैसे चला सकता है। उन्होंने कहा कि देश में पाकिस्तान की आबादी से भी ज्यादा मुस्लिम रहते हैं। वे भी ऐसी सरकार देखना चाहते हैं, जो धर्मनिरपेक्ष हो और सभी का बराबरी से विकास करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed