{"_id":"5c98ec25bdec2256d212a5d5","slug":"virbhadra-singh-statement-over-pandit-sukhram-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखराम के कांग्रेस में फिर शामिल होने पर वीरभद्र सिंह ने दिया ये बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखराम के कांग्रेस में फिर शामिल होने पर वीरभद्र सिंह ने दिया ये बयान
Mon, 25 Mar 2019 08:26 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Mar 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा के कांग्रेस में जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा- कांग्रेस हाईकमान का फैसला स्वीकार है। सुखराम नहीं भी आते तो भी हम लड़ते।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह बोले - कांग्रेस हाईकमान ने पंडित सुखराम को पार्टी में ले लिया है। मैं इसकी आलोचना नहीं कर सकता। उनके बारे में कुछ फैसले लिए गए हैं। अनुशासित पार्टी सदस्य होने के नाते हम सब हाईकमान के इस फैसले को स्वीकार करते हैं।
विज्ञापन
उनके आने से कुछ अच्छा असर तो होगा ही। आज वो आए हैं तो इससे हमारे सोचने में कोई फर्क नहीं है। हम साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। हमारी कोशिश होगी कि मंडी सीट पर कांग्रेस की जीत हो।
विज्ञापन