फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh statement over cm jairam thakur

जयराम काम करेंगे तो तैरेंगे वरना गोते खाएंगे : वीरभद्र सिंह

Mon, 12 Mar 2018 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, संगड़ाह/ददाहू/हरिपुरधार (सिरमौर)
अमर उजाला ब्यूरो, संगड़ाह/ददाहू/हरिपुरधार (सिरमौर) Updated Mon, 12 Mar 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh statement over cm jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नए सीएम हैं। यदि वह जनता की भलाई के लिए कार्य करेंगे तो सत्ता में तैरते रहेंगे। वरना गोते खाएंगे। उन्होंने कहा कि अभी सरकार बने कुछ दिन ही हुए हैं। प्रदेश में हजारों कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं।

विज्ञापन


जबकि कई शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी चल रही है। ऐसा हुआ तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। लोग चुप नहीं बैठने वाले। पूर्व सीएम रेणुका विधानसभा के विधायक विनय कुमार की ओर से जीत की खुशी में रखे गए प्रीति भोज में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जंजैहली में हुए उग्र आंदोलन का सामना कर चुकी है।
विज्ञापन


यदि शिक्षण संस्थान बंद किए गए तो जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। उनके कार्यकाल में बोगधार में खोले गए पॉलीटेक्नीक कॉलेज व ददाहू कॉलेज को बंद करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इनकी कक्षाएं शीघ्र शुरू की जानी चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थान खोलने का मकसद गांव की बेटियों को घर-द्वार पर उच्च शिक्षा देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज प्रदेश में जो विकास हुआ है वह कांग्रेस पार्टी की देन है। हिमाचल को बनाने में बड़े नेताओं का आशीर्वाद रहा है। इंदिरा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री ने इसमें अहम भूमिका निभाई है। अन्यथा हिमाचल अस्तित्व में ही नहीं आता। उन्होंने कहा कि रेणुका का विकास भी कांग्रेस की देन है। भाजपा इतना विकास करके दिखाए।


हमने प्रदेश में शिक्षण संस्थान व स्कूल रेवड़ियां बांटने की तरह खोले हैं। लेकिन कांग्रेस की मंशा शिक्षित समाज बनाकर उसको आगे ले जाने की है। शिक्षण संस्थानों को बंद करना एक ओछी राजनीति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed