पांच राज्यों के चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेंगे: वीरभद्र सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि सीएम जयराम ठाकुर भारी दबाव में काम कर रहे हैं। उन पर कुछ दबाव संघ का है तो कुछ उनकी पार्टी के हारे हुए नेताओं का।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष पूरा होने वाला है पर ऐसी कोई उपलब्धि नहीं, जिसका वह जश्न मना सके। भाजपा के नेता टोपी के रंग से अधिकारियों और कर्मचारियों को डराने का प्रयास कर रहे हैं।
खुली बैठकों में अधिकारियों को अपमानित किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों के हलकों में विकास के नाम पर भेदभाव किया जा रहा है।
कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों के साथ विकास के मामले में भेदभाव
वीरभद्र ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेंगे। इन राज्यों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की शानदार जीत होगी।
प्रेस बयान में वीरभद्र ने कहा कि नोटबंदी ने देश की अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बेरोजगारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने जो वायदे किए थे, वे धरे रह गए। न विदेशों से काला धन आया और न ही किसी के खाते में 15 लाख जमा हुए।
उल्टा देश का पैसा बाहर चला गया। आज देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भी उंगली उठ रही है। देश की जांच एजेंसियों की साख दांव पर है। उन्होंने कहा कि राफेल मामला देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगा।