फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on Students Politics at HP University.

CM बोले- वीसी की विदाई पर प्रदर्शन करना शर्मनाक, नहीं बचेंगे छात्र

Fri, 26 May 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 26 May 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on Students Politics at HP University.

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कुल्लू छात्र संघ के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी के कार्यकाल के अंतिम दिन परिसर में प्रदर्शन को शर्मनाक करार दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह हिमाचल की संस्कृति नहीं है। ऐसा करने से संस्थान की प्रतिष्ठा भी खराब होती है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का मतलब यह नहीं कि हम किसी की इज्जत से खिलवाड़ करे, उसे बेइज्जत करें।
विज्ञापन


पद पर अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है, मगर इस तरह से किसी के खिलाफ पोस्टर टांग कर प्रदर्शन करना सही नहीं है। उन्होंने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्यवाहक कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान को प्रदर्शन करने वाले छात्रों का पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभ्य तरीके से विरोध होना चाहिए और वह मर्यादाओं में रहकर किया जाना चाहिए। कुलपति को परिसर में बेहतर  शैक्षणिक माहौल बनाने और अनुशासन कायम करने की दिशा में कार्य करने को कहा। कार्यक्रम से पूर्व सीएम ने कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याएं भी सुनी।

छात्र राजनीति पर सीएम ने दिया बड़ा बयान

Virbhadra Singh Statement on Students Politics at HP University.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगी। जो भी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एचपीयू में हिंसा के बाद पहली बार कैंपस पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छात्र राजनीति का मतलब कुछ और ही समझ लिया जा रहा है। छात्र राजनीति के नाम पर परिसर में अनुशासनहीनता और गुंडागर्दी को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

सीएम वीरभद्र सिंह ने परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब दिए। उन्होंने अनुराग ठाकुर को एचपीसीए से हुई कमाई पर श्वेत पत्र जारी करने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कोई इनकम टैक्स ऑफिसर नहीं हैं।

पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर ‘नो कमेंट’

Virbhadra Singh Statement on Students Politics at HP University.

पार्टी की गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल को सीएम ने टाल दिया कि वे इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं करेंगे। 

सीएम का विवि में गर्मजोशी से स्वागत
पूर्व कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान को कार्यवाहक कुलपति बनाए जाने के दूसरे रोज ही सीएम विश्वविद्यालय पहुंचे।

उनका प्रो. चौहान, कुलसचिव डॉ. पंकज ललित, सीओई डॉ. जेएस नेगी सहित सभी शिक्षकों और कर्मचारी नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कुल्लू छात्र संघ के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री का परिसर पहुंचने पर ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कुलपति कार्यालय में जा कर अधिकारियों से बात की और कुछ आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कार्यवाहक कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान ने कुलपति पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद वीरवार को सुबह राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत और मुख्यमंत्री के आवास पर जा हर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed