फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Virbhadra Singh Statement on SCA Election Ban in Himachal.

मुख्यमंत्री बोले, शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे

Mon, 27 Feb 2017 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 27 Feb 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
Virbhadra Singh Statement on SCA Election Ban in Himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय और शिक्षण संस्थानों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने दिया जाएगा। जो विद्यार्थी शिक्षण संस्थानों में राजनीति कर तोड़-फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।

विज्ञापन


छात्र यूनियनों का काम एक-दूसरे का सिर फोड़ना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के हित के लिए कार्य करना है। इसके लिए ही सरकार ने केंद्रीय छात्र परिषद के चुनाव पर प्रतिबंध लगाया है। छात्र परिषद में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के मनोनयन से कॉलेजों का माहौल भी सुधरा है।
विज्ञापन


शिक्षा के दौरान सक्रिय राजनीति करना बच्चों का अधिकार नहीं, अपितु 18 वर्ष का होने पर वोट देना पहला अधिकार है। छात्र जीवन में जो विद्यार्थी अनुशासन और मर्यादा में नहीं रहता, वह आगे नहीं बढ़ पाता है। सुंदरनगर स्थित एमएलएसएम कॉलेज के वार्षिक समारोह में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मुख्यातिथि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए शिक्षा के साथ-साथ आगे बढ़ने की चाह होनी चाहिए। जीवन में सफलता मेहनत से मिलती है। विद्यार्थी अगर गुरु की और गुरु अपने संस्थान की इज्जत नहीं करेगा तो कोई भी शिक्षण संस्थान नहीं चल सकता। 


इस दौरान सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिल शर्मा, आबकारी एक कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के चेयरमैन हरेंद्र सेन, पूर्व छात्र यूनियन के प्रधान अजय राणा और कॉलेज प्राचार्य डॉ. पवन जम्वाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed