फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh on a visit to kullu himachal pradesh

वीरभद्र बोले- बिखर गया कांग्रेस का कुनबा, बिना चुनाव नहीं चल सकती पार्टी

Mon, 06 Aug 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेउबाग (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सेउबाग (कुल्लू) Updated Mon, 06 Aug 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh on a visit to kullu himachal pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस का कुनबा बिखर गया है। संस्थाएं कमजोर हो गई हैं। इन्हें मजबूत करने की जरूरत है। कई सालों से चुनाव नहीं हो पाए हैं। पहले हर पांच साल बाद संगठनात्मक चुनाव होते थे। पार्टी के 100 साल जीने के लिए समय-समय पर चुनाव जरूरी हैं। उन्होंने नामांकन वाली प्रणाली पर सवाल उठाए।

विज्ञापन


कहा कि पुरानी चुनाव प्रक्रिया के तहत पदाधिकारियों की नियुक्ति जरूरी है। रविवार को पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह कुल्लू के सेउबाग स्थित प्रदेश कांग्रेस महासचिव धर्मवीर धामी के निवास स्थान में अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि बिना चुनाव पार्टी नहीं चल सकती है।
विज्ञापन


नए और योग्य लोगों को आगे आने का मौका मिलना जरूरी है। कहा कि वर्तमान में पार्टी में अच्छे लोग हैं, लेकिन उन्हें आगे आने का मौका नहीं मिलता। यह बात कई लोगों को पसंद नहीं आएगी, लेकिन संगठन मजबूती को कांग्रेस संविधान को अपनाना जरूरी है। पुराने दौर में संगठनात्मक चुनाव बैलेट बॉक्स प्रणाली से होते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने खुद चुनाव करवाए हैं। पूर्व सीएम बोले - इस पर मैं किताब भी लिखूंगा। कहा कि किसी की मर्जी के अनुसार नियुक्ति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान विधायक विक्रमादित्य सिंह, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, नप उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, बुद्धि सिंह ठाकुर, हरि चंद शर्मा, अनूपराम ठाकुर, राजीव किमटा और किशन ठाकुर मौजूद रहे।

गलतफहमियों में रह रहे जयराम

virbhadra singh on a visit to kullu himachal pradesh

वीरभद्र सिंह ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर की शराफत पर कोई शक नहीं है, लेकिन वे गलतफहमियों में रह रहे हैं। उनके आसपास के लोग अनुभवहीन हैं। ओएसडी तथा अन्य अधिकारी अनुभव वाले होने चाहिए।

वर्तमान सीएम के ओएसडी आरएसएस से हैं और उन्हें कोई अनुभव नहीं है। ऐसे लोग इन पदों पर नियुक्त किए जाने चाहिए, जिन पर सीएम और जनता विश्वास करते हों। कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज का श्रेय भाजपा लेने की कोशिश कर रही है। यह कांग्रेस की देन है।  

शिक्षा के प्रति नई सरकार उदासीन- पूर्व सीएम ने कहा कि नई सरकार शिक्षा के प्रति उदासीन है। उनका वश चले तो वह खोले गए शिक्षण संस्थानों को बंद करवा दें, लेकिन जनता ऐसा होने नहीं देगी। नए खोले कॉलेजों में दाखिले के लिए स्टाफ तक नहीं भेजा गया। दबाव के बाद स्टाफ गया तो अब प्राध्यापक नहीं हैं। कुछ दुर्गम क्षेत्रों से भारी पैमाने पर छह माह बाद ही शिक्षकों का तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed