फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh hits out at cm jairam thakur

अभी जयराम ठाकुर को छेड़ा नहीं, जिस दिन छेड़ा तो सीख जाएंगे सियासत: वीरभद्र

Mon, 18 Jun 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 18 Jun 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh hits out at cm jairam thakur

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सियासत में बच्चा बताया है। उन्होंने कहा कि वे सियासत में बच्चे हैं, इसलिए वे उन्हें छेड़ नहीं रहे। अगर छेड़ने पर आए तो जयराम को सियासत सीखने में ज्यादा देर नहीं लगेगी।

विज्ञापन


साथ ही नसीहत दी कि जयराम के सलाहकार ही उनके लिए खतरा बने हुए हैं। पूर्व सीएम ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पर भी तंज किया। कहा कि छह साल बहुत होते हैं। सुक्खू ने पार्टी के लिए जो करना था, वे कर चुके।
विज्ञापन


अब तत्काल कुर्सी छोड़ किसी युवा चेहरे को जिम्मेदारी संभालने दें। वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर में रैली और फिर पत्रकारों से बातचीत में ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं है। पार्टी में अंतर्कलह चल रही है। लोकसभा चुनावों को लेकर शंखनाद हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस नेताओं को मतभेद दूर करने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- अब समय आ गया है कि सुक्खू कुर्सी छोड़ें

virbhadra singh hits out at cm jairam thakur

अनुशासन के बिना सेना नहीं जीत सकती। बंटी हुई सेना हमेशा हारती है। अब समय आ गया है कि सुक्खू कुर्सी छोड़ें। प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी पुरुष अथवा महिला को भी दी जा सकती है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्होंने जयराम सरकार को छह माह का समय दिया था, लेकिन अभी तक कोई खास कार्य नहीं हुआ है।

अब वह सरकार को बताएंगे की किस तरह से कार्य किए जाते हैं। 25 साल तक सरकार चलाने की बात करने वाले जयराम पहले पांच साल का कार्यकाल तो पूरा कर लें। कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि वह ज्यादा समय तक कुर्सी पर नहीं बैठ पाएंगे। सीएम विधायक दलों की बैठक में स्वयं कह रहे हैं कि उनके विधायक उनको सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।

सीएम बनने पर यकीन नहीं हो रहा, इसलिए डाले जा रहे नाटियां

virbhadra singh hits out at cm jairam thakur

मुकेश ने कहा कि जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने का अभी तक यकीन नहीं हो रहा है। शायद इसीलिए वह जहां-तहां नाटियां डाले जा रहे हैं। सीएम को चाहिए कि वे राजेंद्र सिंह राणा का आभार जताने के अलावा अपने कमरे में मोदी की जगह राणा की फोटो लगाएं।

धूमल को घर बैठाया, अब अनुराग की बारी- सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार धूमल को हराकर तो उन्होंने घर बैठा दिया है। अब लोकसभा चुनावों में भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार अनुराग ठाकुर की बारी है। उन्हें भी पेंशन लगवाकर घर बैठा देंगे।

वीरभद्र के पास हैं दैवीय शक्तियां- सुजानपुर के विधायक राजेंद्र सिंह राणा ने रैली में कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पास जनता के सहयोग के अलावा दैवीय शक्तियां भी हैं। इसी वजह से जिसने भी उनसे टक्कर ली उसे मुंह की खानी पड़ी।

राणा ने कहा विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम चेहरे की हार इसी का नतीजा था। दैवीय शक्तियां वीरभद्र के साथ भविष्य में भी कुछ बुरा नहीं होने देंगी। कांग्रेस प्रदेश की चारों लोकसभा सीटें जीतेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed