फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra meets sonia gandhi in delhi

'न इस्तीफा मांगा और न ही दूंगा'

Fri, 23 May 2014 10:58 AM IST
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
धीरज कनोजिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 May 2014 10:58 AM IST
विज्ञापन
virbhadra meets sonia gandhi in delhi

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का इस्तीफा फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोनिया गांधी को सूबे में करारी हार पर अपनी सफाई दी।

विज्ञापन


पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों का मानना है कि पार्टी हाईकमान हार के तुरंत बाद कांग्रेस शासित राज्यों में अफरातफरी मचाने के पक्ष में नहीं है।

मगर देर सबेर पार्टी हाईकमान नेतृत्व परिवर्तन को अनिवार्य मान रहा है। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सबसे बारी बारी मुलाकात कर स्थितियों का जायजा ले रही हैं।

वीरभद्र का इस्तीफे से फिर इनकार

virbhadra meets sonia gandhi in delhi

वीरवार को सोनिया से मुलाकात के बाद वीरभद्र सिंह ने मीडिया के सामने इस्तीफे से फिर इनकार किया। उनका कहना है कि न उनसे इस्तीफा मांगा गया और न ही उन्होंने दिया और न देंगे।

वीरभद्र के साथ 5 कैबिनेट मंत्री दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। लेकिन हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह भी कुछ विधायकों के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं।

हाईकमान हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव तक कुर्सी पर बनाए रखने के पक्ष में नहीं है। मगर वीरभद्र के बागी तेवरों को देखते हुए पार्टी कोई सशक्त विकल्प तैयार करने के बाद अंतिम फैसला लेने के पक्ष में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी में हड़कंप मचाने के हक में नहीं

virbhadra meets sonia gandhi in delhi

सोनिया ने बृहस्पतिवार को गोगोई का इस्तीफा नामंजूर करते हुए संकेत दे दिए हैं कि हाईकमान करारी हार के बाद पार्टी में फिलहाल हड़कंप मचाने के हक में नहीं है।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि इस समय अगर एक मुख्यमंत्री का इस्तीफा भी मंजूर किया जाता है तो बाकी उन कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों का भी इस्तीफा लेना पड़ेगा, जिनका चुनाव में प्रदर्शन खराब रहा है।

इसलिए पार्टी हाईकमान सभी स्थितियों का जायजा लेने के बाद ही मुख्यमंत्रियों को कुर्सी से हटाने के बारे में अंतिम फैसला लेगा। मगर पार्टी के एक पक्ष का कहना है कि अगर राज्यों के नेतृत्व परिवर्तन नहीं किया जाएगा तो इन राज्यों में चुनाव में पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा सकता है। सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व ने स्थितियों की समीक्षा कर रहा है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के सीएम भी निशाने पर

virbhadra meets sonia gandhi in delhi

असम में कांग्रेस के बागी विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से समय मांगा है। माना जा रहा कि बागी विधायकों से मिलने के बाद ही राज्य की सियासी परिस्थितियों को देखते हुए अंतिम फैसला लिया जाएगा।

उधर, 16 मई के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा भी कांग्रेस अध्यक्ष से मिल चुके हैं। हुड्डा के लिए ये राहत की बात है कि उनका बेटा रोहतक से लोकसभा चुनाव जीतने में कामयाब रहा।

जबकि हिमाचल में वीरभद्र की पत्नी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की पत्नी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण भी पार्टी के अंदर निशाने पर है। वह भी पार्टी अध्यक्ष से मुलाकात कर सफाई दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed