{"_id":"5ce40021bdec220777254197","slug":"virbhadra-demand-resigns-from-cm-jairam-in-shimla-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला दुष्कर्म मामले में वीरभद्र ने सीएम जयराम से मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला दुष्कर्म मामले में वीरभद्र ने सीएम जयराम से मांगा इस्तीफा
Tue, 21 May 2019 07:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 May 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शिमला में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म मामले में प्रदेश सरकार की भूमिका को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। उन्होंने पीड़िता के साथ हो रही नाइंसाफी पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक युवती दुष्कर्म के आरोप लगा रही है और सरकार चुनाव के चलते आरोपियों का बचाव कर रही है। वीरभद्र सिंह ने इतने संवेदनशील मामले को हलके से लेने पर सीएम जयराम ठाकुर के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेहद शर्मनाक घटना पर सरकार चुप है। मामले को रफा-दफा करने पर बेहद पीड़ा होती है। उन्होंने कहा कि गरीब, कमजोर परिवार और उनकी बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ पर सरकार की चुप्पी शर्मिंदा करती है।
विज्ञापन
गौर हो कि गत 28 अप्रैल को राजधानी शिमला में चलती कार में छात्रा से दुराचार हुआ। करीब 24 दिनों से पुलिस के हाथ खाली हैं। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।