{"_id":"5d7914f88ebc3e014d6804e4","slug":"viral-letter-police-again-questioned-ravindra-ravi-satti-said-on-the-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरल पत्र: पुलिस ने रविंद्र रवि से फिर की पूछताछ, मामले पर सत्ती ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायरल पत्र: पुलिस ने रविंद्र रवि से फिर की पूछताछ, मामले पर सत्ती ने ये कहा
Wed, 11 Sep 2019 09:09 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
कथित भ्रष्टाचार के आरोपों वाले पत्र के सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि से पुलिस ने बुधवार को दोबारा से पूछताछ की। रवि को डीएसपी पालमपुर ने पूछताछ के लिए कार्यालय में तलब किया था। रवि से डीएसपी ने एक घंटे तक पूछताछ की। डीएसपी अमित शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। रवि के थाने में पहुंचने की भवन लगते ही बाहर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि पूछताछ में क्या निकला है।
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के खिलाफ सोशल मीडिया में जारी हुए पत्र बम मामले में पूर्व सीएम प्रो. धूमल ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। बुधवार को ऊना पहुंचे धूमल इस मामले में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि के नाम पर मौन रहे। हालांकि, उनके साथ मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि एफआईआर हुई है, जांच के बाद ही पार्टी स्तर पर इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन