{"_id":"5d177ed58ebc3e3c9f6bab51","slug":"vipin-parmar-statement-over-various-rumors-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार से चलेंगे तो हादसे का हो सकते हैं शिकार: परमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार से चलेंगे तो हादसे का हो सकते हैं शिकार: परमार
Sat, 29 Jun 2019 08:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Jun 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष तो कभी कैबिनेट से हटने को लेकर चल रही चर्चाओं पर शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने पलटवार किया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की अफवाहें वहीं लोग फैला रहे हैं, जो खुद मंत्रिमंडल में जगह पाने के लिए उत्सुक हैं।
विज्ञापन
कहा कि केंद्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी दी है, जिसे वह बखूबी निभाने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन और नेतृत्व जहां चाहेगा वह वहीं सेवाएं देंगे लेकिन तब तक चर्चाओं के जरिये लोग भ्रम फैलाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
परमार ने चुटीले अंदाज में कहा कि इस तरह की चाहत पालकर तेजरफ्तार से जो लोग चलेंगे, वह हादसे का शिकार भी हो सकते हैं और हादसे के बाद उन लोगों को सरकार के पास ही इलाज के लिए आना पड़ेगा।
विज्ञापन