फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vimal Negi had disappeared after receiving a call from the office, investigation report so far has revealed

Vimal Negi Case: दफ्तर से फोन आने के बाद गायब हो गए थे विमल नेगी, अब तक की जांच रिपोर्ट खुलासा

Sat, 05 Apr 2025 09:49 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Apr 2025 09:49 AM IST
सार

विमल नेगी की मौत के मामले की जांच पूरी करने में अभी 10 दिन और लगेंगे। अब तक पावर कॉरपोरेशन के निदेशक देशराज को छोड़ करीब सभी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
Vimal Negi had disappeared after receiving a call from the office, investigation report so far has revealed
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले की जांच पूरी करने में अभी 10 दिन और लगेंगे। अब तक पावर कॉरपोरेशन के निदेशक देशराज को छोड़ करीब सभी के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अब तक की जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से अपने अधीनस्थ को प्रताड़ित किया जाता रहा है। विमल नेगी भी इसके भुगतभोगी रहे हैं। यह भी पता चला है कि विमल को दफ्तर में दो-दो घंटे तक खड़ा रखा जाता था। कई कर्मचारी ऐसे भी हैं, जिन्होंने आठ की बजाए 12-12 घंटे ड्यूटी दी है। सूत्र बताते हैं कि विमल नेगी को किसी काम को लेकर कार्यालय से फोन आया था। उसके बाद से वह गायब हो गए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Himachal: गेहूं निकालते समय सल्फास दवा की गैस लगने से बच्ची की मौत

विज्ञापन

 देशराज को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
 चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मानसिक प्रताड़ना के आरोप में फरार चल रहे पावर काॅरपोरेशन के निदेशक देशराज को सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। अब जांच टीम उनके बयान दर्ज करेगी। हाईकोर्ट से देशराज की जमानत रद्द हुई थी। इसके बाद यह सुप्रीम कोर्ट गए।

उल्लेखनीय है कि जिस दिन चीफ इंजीनियर नेगी का शव बरामद हुआ था। उस दिन परिजनों ने कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देशराज पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने निदेशक देशराज के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब से लेकर वह फरार थे। 

विज्ञापन

यह है मामला
विमल नेगी 10 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में शिमला से लापता हो गए थे। 18 मार्च को उनका शव बिलासपुर की गोबिंदसागर झील से बरामद किया गया था। इसके बाद परिजनों ने कॉरपोरेशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर उच्च अधिकारियों पर विमल नेगी पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। इसे देखते हुए पुलिस ने न्यू शिमला पुलिस स्टेशन में विमल नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed