फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal: Girl dies due to sulphas gas while harvesting wheat

Himachal: गेहूं निकालते समय सल्फास दवा की गैस लगने से बच्ची की मौत

Fri, 04 Apr 2025 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Apr 2025 10:20 PM IST
सार

गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए सल्फास की दवा भी लगाई गई थी। गेहूं को निकालते हुए दवा की गैस की कृतिका को चढ़ गई। 

विज्ञापन
Himachal: Girl dies due to sulphas gas while harvesting wheat
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पुरानी गेहूं को टंकी से निकालते समय सल्फास दवा की गैस लगने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए सल्फास को टंकी में डाला गया था। बच्ची अपनी दादी के साथ गेहूं को निकाल रही थी। घटना तलाई थाना के तहत घराण पंचायत के जोल गांव में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव जोल गांव की कृतिका कुमारी (14) पुत्री अशोक कुमार वीरवार शाम अपनी दादी के साथ टंकी से पुरानी गेहूं को निकाल रही थी। गेहूं को कीड़ों से बचाने के लिए सल्फास की दवा भी लगाई गई थी। गेहूं को निकालते हुए दवा की गैस की कृतिका को चढ़ गई।

विज्ञापन


तबीयत बिगड़ता देख परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन कृतिका को एंबुलेंस से हमीरपुर ले जाने लगे। जैसे ही बड़सर अस्पताल से बाहर निकले उसने सांस लेना बंद कर दिया। दोबारा बड़सर अस्पताल में चिकित्सक के पास जांच कराई तो कृतिका को मृत घोषित कर दिया गया। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को घुमारवीं अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed