फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikramaditya Singh targets prem kumar dhumal

धूमल परिवार देश में सबसे बड़ा षड्यंत्रकारी: विक्रमादित्य

Mon, 03 Apr 2017 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 03 Apr 2017 06:26 PM IST
विज्ञापन
Vikramaditya Singh targets prem kumar dhumal

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के त्यागपत्र की मांग को हास्यास्पद करार देते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में वीरभद्र सरकार बनी हैं तबसे भाजपा ने उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने शुरू किए और हर स्तर पर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के प्रयास किए। उन्होंने कहा कि धूमल परिवार देश में सबसे बड़ा षड्यंत्रकारियों का परिवार है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ भाजपा के झूठे आरोप न्यायालय में टिक नहीं पाएंगे। वीरभद्र सिंह कोर्ट में पाक-साफ साबित होंगे। इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद उन्हीं के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को जारी बयान में कहा है कि प्रदेश के लोग भली-भांति जानते हैं कि भाजपा ने किस प्रकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों पर दबाव बनाकर उन पर झूठे मामले बनाए गए अब यही नेता केंद्र में अपनी सरकार के प्रभाव से देश की न्याय व्यवस्था को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि देश की न्याय व्यवस्था पर उनको पूरा विश्वास है। न्याय में देर हो सकती है पर अन्याय नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियों पर सरकारी दबाव बनाया जा सकता है मगर देश की न्याय प्रणाली पर नहीं। विक्रमादित्य सिंह ने धूमल और अनुराग की निंदा करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश के राजनीतिक हाशिये पर चल रहे ये नेता बौखलाए हुए हैं और इसी कारण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ अनाप-शनाप झूठे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत और एकजुट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed