फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vikramaditya singh hits out at PM Narendra Modi

प्रदेश में मोदी की रैली को लेकर विक्रमादित्य ने साधा निशाना

Tue, 11 Oct 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Oct 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
vikramaditya singh hits out at PM Narendra Modi

प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंडी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से पहले भाजपा पर हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र की ओर से विकास के मामले में प्रदेश के साथ किए जा रहे भेदभाव का पाप इस रैली से धुलने वाला नहीं है। कहा कि युवा कांग्रेस जल्द प्रदेश में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भाजपा से दोगुना बड़ी और ऐतिहासिक रैली का आयोजन करेगी। 

विज्ञापन


इसमें भाजपा के सभी दावों की पोल खोली जाएगी। लोकसभा चुनावों से पहले देश में अच्छे दिनों के सपने दिखाने वाली भाजपा अब हिमाचल के लोगों को झूठे वायदे करने की तैयारी कर रही है। कहा कि पिछले दो साल में केंद्र सरकार की प्रदेश के लिए एक भी ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिसका भाजपा ढिंढोरा पीट सके। मंडी से सांसद रामस्वरूप वर्मा पर हमला करते हुए कहा कि सांसद ने खुद आज तक इस क्षेत्र में कोई भी नया विकास कार्य नहीं कराया। 

विज्ञापन

 

बल्कि पूर्व में केंद्र की यूपीए सरकार की ओर से शुरू किए गए कार्यों की रफ्तार को भी कम कर दिया है। यही कारण है कि अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ही प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री की रैली का आयोजन कर रही है। कहा कि युकां पहली बार प्रधानमंत्री का हिमाचल आने पर स्वागत तो करती है, पर उनसे अपेक्षा भी करती है कि प्रदेश के साथ किए जा रहे किसी भी भेदभाव को खत्म कर प्रदेश के हितों का भी ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन नहीं जाएंगे मोदी, मंडी में होगी रैली

vikramaditya singh hits out at PM Narendra Modi

धानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाहन रैली स्थगित हो गई है। मोदी 18 अक्तूबर को 11 बजे मंडी पहुंचेंगे और डेढ़ बजे वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम के आगमन के लेकर भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुटी है। भाजपा, भाजयुमो, अन्य प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। 

रैली में 50 हजार से अधिक भीड़ जुटाए जाने का लक्ष्य है। मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा मुख्यमंत्री, प्रदेश सांसद और भाजपा विधायक उपस्थित रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री करीब 40 से 45 मिनट तक जनता को संबोधित करेंगे। 

पीएम की रैली को लेकर भाजपा में बैठकों को दौर जारी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष तैयारियों को लेकर लगातार कार्यकर्ताओं से अपडेट ले रहे हैं। इसके अलावा जिलों और मंडलों में भी भाजपा अध्यक्ष पीएम के आगमन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। जिलों से भीड़ जुटाने का जिम्मा जिला अध्यक्षों का रहेगा। 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार हिमाचल आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर भाजपा में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि उनके दौरे को लेकर बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई जाएंगी।

मोदी के हिमाचल दौरे की तैयारी में जुटी सरकार

vikramaditya singh hits out at PM Narendra Modi
मुख्य सचिव वीसी फारका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हिमाचल दौरे की सूचना आने के साथ ही हिमाचल सरकार ने तैयारियों को लेकर कवायद शुरू कर दी है। सोमवार को मुख्य सचिव वीसी फारका ने इस क्रम में प्रदेश के विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के अलावा प्रोटोकाल के तहत होने वाली अन्य तैयारियों पर भी चर्चा की गई। 

बैठक में मुख्य सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित मंडी दौरे को लेकर अभी से जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव फारका ने बताया कि पीएमओ से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री 18 अक्तूबर को मंडी में 11 से 1 बजे तक रहेंगे। 

इस दौरान वे रैली को संबोधन करने के अलावा प्रदेश के रामपुर हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, कोल डैम और पार्वती हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट को देश को समर्पित करेंगे। फारका ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र से आने वाली टीम के साथ मिलकर तैयारियों को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed