{"_id":"57f8f9714f1c1be54a270955","slug":"vikramaditya-singh-challenge-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रमादित्य का भाजपा को चैलेंज, सीएम पर आरोप साबित करके दिखाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्रमादित्य का भाजपा को चैलेंज, सीएम पर आरोप साबित करके दिखाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि युकां भाजपा के हर दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ न तो उनका कोई षड्यंत्र सफल होगा और न ही उन्हें इसका राजनीतिक लाभ मिलेगा। विक्रमादित्य सिंह ने सतपाल सत्ती को अपने आरोप प्रमाण सहित साबित करने की चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो युकां धरना प्रदर्शन करते हुए उनके घेराव करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
प्रदेश युकां अध्यक्ष ने शनिवार को शिमला में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सत्ता की महत्वाकांक्षा पूरी होने वाली नहीं है। लोगों ने वर्ष 2012 में भाजपा के मिशन रिपीट के नारे को पूरी तरह मिशन डिफीट में बदल दिया था। अब 2017 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा अपनी नाकामियां छिपाने को कांग्रेस शासित राज्यों को जिस प्रकार से अस्थिर करने का प्रयास कर रही है, उससे साफ है कि उसका न तो भारतीय संविधान और न ही लोकतंत्र के जनमत पर विश्वास है।