{"_id":"62e44bed37ef77513911fe0c4363a8c3","slug":"vigilance-raids-at-the-directorate-of-ayurveda","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद निदेशालय में विजिलेंस ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद निदेशालय में विजिलेंस ने की छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 28 Jun 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद विभाग के कसुम्पटी स्थित मुख्यालय पर शुक्रवार को विजिलेंस ने छापा मारा। ये कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जांच एजेंसी को सूचना मिली थी कि यहां दवा फार्मूला मंजूर करने और लाइसेंस के बदले गड़बड़ी हो रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को ही फार्मूलेशन पर बैठक के लिए कई फार्मेसी संचालकों को भी निदेशालय बुलाया गया था। बैठक जब चल रही थी तो विजिलेंस की टीम एसपी अभिषेक दुल्लर की अगुवाई में निदेशालय पहुंची।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि विजिलेंस टीम ने विभाग के संयुक्त निदेशक डा. जेएस पठानिया के कार्यालय में आकर उनसे बात की और बैठक के लिए आए फार्मेसी वालों से भी चर्चा की। कुछ दस्तावेज चेक किए गए, जो बैठक के एजेंडे से संबंधित थे।
विज्ञापन
जो गुप्त सूचना विजिलेंस के पास थी, उसे लेकर संयुक्त निदेशक से पूछताछ भी की। इसके बाद टीम लौट गई। टीम के लौटने के बाद निदेशालय के अन्य अफसरों को इस छापे की जानकारी मिली। इसके बाद हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।
हालांकि कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हुआ। संयुक्त निदेशक डा. पठानिया ने बताया कि विजिलेंस के पास किसी की ओर से कोई शिकायत थी। लेकिन ऐसा कुछ विजिलेंस की टीम को नहीं मिला। पूछताछ के बाद टीम लौट गई।