फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vigilance Probe Illegal tree felling in bilaspur naina devi forest range

PMO के निर्देश पर अवैध कटान की जांच में एक और बड़ा खुलासा

Fri, 30 Mar 2018 10:25 AM IST
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर
रितेश गुलेरिया, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 30 Mar 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Vigilance Probe Illegal tree felling in bilaspur naina devi forest range

पीएमओ के निर्देश पर हो रही श्रीनयना देवी वन रेंज में अवैध खैर कटान की जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। विजिलेंस ने जांच में पाया कि कोट वन खंड में खैर के साढ़े 10 हजार पेड़ काटे गए हैं। इनकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्यूरो इससे पहले सलोआ वन खंड की जांच कर चुका है। अभी तीन और खंडों की जांच बाकी है। विजिलेंस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वीरवार शाम को कोट वन खंड की जांच पूरी कर रिपोर्ट विजिलेंस के बिलासपुर थाने में सौंप दी है।
विज्ञापन


इस मामले में भी अब जल्द दूसरी एफआईआर दर्ज होगी। ‘अमर उजाला’ ने 25 फरवरी के अंक में श्रीनयना देवी रेंज में खैर के 25 हजार पेड़ों के अवैध कटान का खुलासा किया था। विजिलेंस सूत्रों की मानें तो कोट वन खंड की कोट, घटवाल, लहरी और पल्सेड़ बीट में जांच पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सलोआ में कटे 4743 पेड़

Vigilance Probe Illegal tree felling in bilaspur naina devi forest range

उक्त वन खंड में 10500 के करीब खैर के पेड़ काटे गए हैं। जांच टीम उक्त बीट में दो मार्च के बाद से जांच में जुटी हुई थी। सूत्रों के अनुसार कोट वन खंड में भारी मात्रा में अवैध कटान हुआ है।

कई स्थानों से तो वन माफिया पेड़ों की जड़ें भी उखाड़ ले गया है। उधर, डीएसपी विजिलेंस संजीव भाटिया ने कहा कि जांच जारी है। अभी बाहर हूं, रिपोर्ट देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। 

विजिलेंस ने सलोआ वन खंड जांच में पाया कि यहां खैर के अवैध रूप से 4743 पेड़ काटे गए। इसकी एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इसकी कीमत 9.33 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विजिलेंस ने मामले में इंडियन फॉरेस्ट एक्ट की धारा 32,33 आईपीसी की धारा 420,120 बी और प्रीवेंशन ऑफ क्रप्शन एक्ट की धारा 13(1)(डी)आर/डब्ल्यू13(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed