फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vidya stokes press conference in shimla.

विदेश में पढ़ाई की ख्वाहिश रखने वालों के लिए खुशखबरी

Thu, 29 Jan 2015 10:39 PM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
vidya stokes press conference in shimla.

विदेश में पढ़ाई की ख्वाहिश रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी। राज्य सरकार ने इस वर्ग के लिए चुनाव के दौरान की गई घोषणा पर काम शुरू कर दिया है। ऐसे स्टूडेंट्स के लिए जिला स्तर पर पासपोर्ट सहायता केंद्र बनाए जाएंगे और लोन का इंतजाम भी किया जाएगा।

विज्ञापन


इस योजना को लागू करने का फैसला सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स की अध्यक्षता में शिमला में कांग्रेस पार्टी चुनाव घोषणा पत्र के कार्यान्वयन संबंधी मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में लिया गया। इसमें कमेटी के दो अन्य सदस्यों उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और ऊर्जा एवं कृषि मंत्री सुजान सिंह पठानिया के अलावा सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मेनिफेस्टो की 22 घोषणाएं पूरी

vidya stokes press conference in shimla.

बैठक में यह भी तय हुआ कि हिमाचल सरकार सेब पर आयात शुल्क का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाएगी। विदेशों से आयातित सेब के कारण हिमाचल को बड़ा नुकसान हो रहा है। राज्य सरकार पुरानी वन नीति की समीक्षा करेगी और नई वन नीति बनाएगी। बंदरों के आतंक से खेती को बचाने का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। भारत सरकार से बंदरों का निर्यात करने और उनकी साइंटिफिक कलिंग का मामला फिर से उठाया जाएगा। इसे पहले भी केंद्र को भेजा जा चुका है।

आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने दावा किया कि कांग्रेस घोषणापत्र की अधिकतर घोषणाओं को सरकार ने दो साल के भीतर ही पूरा कर लिया है। मेनिफेस्टो की 22 प्रमुख घोषणाओं को पूरा कर लिया गया है। कमेटी के सदस्य उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कृषि, बागवानी, वन और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी तमाम घोषणाओं की भी समीक्षा की गई है।

इन घोषणाओं पर हुई चर्चा

vidya stokes press conference in shimla.

सभी स्कूली बच्चों विशेषकर बालिका विद्यालयों में बनाएंगे शौचालय। जवाहर लाल नेहरू मॉडल स्कूल होंगे स्थापित। 2005 की वन नीति की समीक्षा कर बनाएंगे नई नीति। पर्यटकों के महत्व के स्थानों पर बनाए जाएंगे प्राकृतिक पार्क। बंदरों के आतंक से बचाने को उठाएंगे कारगर कदम।

सेब आयात शुल्क का मामला केंद्र सरकार से उठाएंगे। ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान पर 75 प्रतिशत अनुदान का करेंगे प्रावधान। राज्य एग्रीकल्चर कमीशन का किया जाएगा गठन। सिंचाई क्षेत्र को 40 प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed