वीडियोः शिमला में चली लो फ्लोर बसें, देखिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी ने शहर के लोगों को ब्लू स्टैंडर्ड बसों की सौगात दी है। ये बसें ओल्ड बस स्टैंड से आईएसबीटी के लिए दौड़ेंगी। सफर आरामदायक होने के साथ-साथ खास बात यह है कि इसमें फिक्स पांच रुपये किराया होगा। दूसरी बसों में इस रूट पर किराया सात रुपये हैं।
अंदर से इन बसों में काफी जगह है। इससे ज्यादा सवारियां इसमें बैठ व खड़ी रह सकती हैं। जेएनएनयूआरएम-2 में एचआरटीसी के शिमला लोकल डिपो को ये दो स्टेंडर्ड बसें मिली हैं। आरामदायक सफर के लिए बसों को लो फ्लोर डिजाइन किया गया है।
बसों में खड़े होकर सफर करने के लिए अधिक जगह है। खड़े होकर सफर करने वालों के लिए विशेष रेलिंग लगाई गई हैं। बस चलाने के लिए चालक को विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
खास तकनीक का भी प्रयोग
इन बसों के दरवाजों का कंट्रोल चालक के पास है। बस के रुकने के बाद और चलने से पहले चालक दरवाजे बंद और खोल सकता है। दरवाजे मेट्रो की तरह बड़े हैं। यानि एक साथ कई लोग बस में चढ़ व उतर सकते हैं।
बसों में तीन सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। दो कैमरे बसों के भीतर है जबकि एक कैमरा बस के पीछे लगा है। बस के भीतर प्रत्येक गतिविधि पर चालक नजर रख सकता है। इसकी फुटेज भी सुरक्षित रहेगी।
चालक के सामने डिजिटल स्क्रीन लगाई गई है। बस में सामने, बीच में, पीछे और बाहर चार जगहों पर इलेक्ट्रानिक रूट डिसप्ले लगाया गया है। बस में एक बड़ी डिक्की भी है जिसमें काफी सामान आ सकता है। सीटें आरामदायक है। हालांकि, ये बसें शिमला के हिसाब से काफी बड़ी हैं और इन्हें मोड़ने में दिक्कत भी आती है।
यहां क्लिक कर देखिए वीडियो..