फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   veteran india delegation meets defense minister Rajnath SIngh

रक्षा मंत्री से पाकिस्तान में युद्धबंदी मेजर गुलेरी को छुड़ाने की मांग

Sun, 21 Jul 2019 05:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2019 05:48 PM IST
विज्ञापन
veteran india delegation meets defense minister Rajnath SIngh
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

वेटरन इंडिया हिमाचल प्रदेश ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पाकिस्तान में युद्धबंदी मेजर सुभाष चंद गुलेरी को छुड़ाने का मामला उठाया है। वेटरन इंडिया में हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों ने कहा कि 9 जाट में तैनात मेजर गुलेरी वर्ष 1971 में जम्मू-कश्मीर में छंब जोड़ियां सीमा पर एक आपरेशन के दौरान खो गए थे। उनका नाम भारत सरकार की ओर से जारी की गई 54 मिसिंग डिफेंस पर्सनल की सूची में भी शुमार है। 

विज्ञापन


वेटर्न इंडिया के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल के प्रभारी कर्नल (सेवानिवृत्त) मनीष धीमान और हिमाचल अध्यक्ष एच लेफ्टिनेंट रमेश कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को रविवार को एक ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया गया कि वेटरन इंडिया के ध्यान में यह मामला उनके परिजनों की ओर से लाया गया है।
विज्ञापन


मेजर के इंतजार में ही 1991 में उनका देहांत हो गया। अभी तक परिजन आस बांधे हुए हैं कि मेजर गुलेरी की वतन वापसी होगी। कर्नल धीमान ने बताया कि रक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि आगामी 15 दिनों में इस बारे में कोई आवश्यक कदम उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed