फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   van accident in kullu himachal and one died

सड़क से नीचे लुढ़की वैन, महिला की मौत, चार घायल

Tue, 25 Dec 2018 03:52 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नग्गर/कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नग्गर/कुल्लू Published by: ashok chauhan Updated Tue, 25 Dec 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
van accident in kullu himachal and one died

उझी घाटी के लरांकेलो के पास मंगलवार सुबह एक वैन अनियंत्रित होकर अचानक सड़क से 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। हादसे में एक महिला ने अस्पताल ने दम तोड़ दिया जबकि एक घायल का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वैन में सवार सभी लोग कराड़सू से नग्गर के लिए जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचपी 34 डी 3446 नंबर की वैन में चालक समेत कुछ पांच लोग नग्गर जा रहे थे। सुबह करीब सवा आठ बजे अचानक लरांकेलो के पास वैन अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे लुढ़क गई। जिसमें सवार दो महिलाओं को अधिक चोटें आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये लोग हुए घायल

van accident in kullu himachal and one died
परिजनों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान ही मूर्तू देवी (45) वर्ष गांव धारा शरण डाकघर काइस जिला कुल्लू की मौत हो गई। जबकि इंदिरा देवी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वैन में सवार आत्मा राम, प्रेमचंद और चालक गोपाल को हल्की चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान लिए हैं। वहीं हादसे के बाद परिजन सदमे में है।

पतलीकूहल पुलिस चौकी प्रभारी दया राम ने कहा कि जैसे ही उन्हें वाहन में दुघर्टना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत अपनी टीम को मौके पर भेज दिया।  मृतक महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed