फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   use of drones in agriculture in himachal pradesh

किसानों को सुविधा: ड्रोन करेंगे हिमाचल के खेतों, बगीचों में दवा और खाद स्प्रे

Thu, 17 Feb 2022 12:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 17 Feb 2022 12:13 PM IST
सार

ड्रोन को कृषि, बागवानी, मेलों, दवाइयां पहुंचाने, सुरक्षा दृष्टि के साथ अन्य आयोजनों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। सुविधा लेने के लिए आईटी विभाग से संपर्क करना होगा।

विज्ञापन
use of drones in agriculture in himachal pradesh
Drone - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के खेतों और बगीचों में जल्द ही ड्रोन खाद और दवाओं का स्प्रे करते नजर आएंगे। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने ड्रोन की खरीद और किराये पर सुविधा देने के लिए नौ कंपनियों का चयन किया है। कोई भी विभाग या व्यक्ति शुल्क चुका कर यह सेवा ले सकेगा। ड्रोन को कृषि, बागवानी, मेलों, दवाइयां पहुंचाने, सुरक्षा दृष्टि के साथ अन्य आयोजनों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। सुविधा लेने के लिए आईटी विभाग से संपर्क करना होगा। विभाग की ओर से चयनित कंपनियों की सेवा लेने के लिए दाम तय किए गए हैं। दाम चुकाने के बाद इसकी सुविधा ले सकेंगे। विभाग के माध्यम से ड्रोन की खरीद भी की जा सकेगी।

विज्ञापन


भारत सरकार ने इस बार आम बजट में फसलों पर दवा स्प्रे करने के लिए भी ड्रोन के इस्तेमाल की बात कही है। इसी कड़ी में हिमाचल सरकार ने भी ड्रोन से स्प्रे करने का फैसला लिया है। उधर, भारत सरकार ने विदेशों से ड्रोन आयात करने पर रोक लगा दी है। हालांकि ड्रोन बनाने के लिए उपयोग होने वाले पुर्जे मंगाए जा सकते हैं। इससे ड्रोन कंपनियां उत्साहित हैं। आईटी विभाग की चयन प्रक्रिया में भी कई कंपनियों ने भाग लिया। पूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद विभाग ने नौ कंपनियों का चयन किया है। देश के कुछ राज्यों में ड्रोन की मदद से किसान-बागवान स्प्रे कर रहे हैं। इन राज्यों में इसका ट्रायल सफल होने के बाद प्रदेश में इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। तमिलनाडु और तेलंगाना में भी इसका ट्रायल हुआ है।
विज्ञापन


ड्रोन के हवाले होगी शक्तिपीठों की सुरक्षा
प्रदेश की शक्तिपीठों सहित मुख्य मंदिरों की सुरक्षा भी ड्रोन के हवाले करने की तैयारी है। शक्तिपीठों में होने वाले मुख्य आयोजनों के दौरान स्थानीय प्रशासन सुरक्षा बंदोबस्त बनाए रखने के लिए ड्रोन की मदद ले सकेगा। बजट की कमी के चलते संबंधित प्रशासन ड्रोन की खरीद करने की स्थिति में नहीं होते हैं। ऐसे में अवसर विशेष के लिए आईटी विभाग से संपर्क कर प्रशासनिक अधिकारी ड्रोन को कुछ दिनों के लिए किराये पर ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगड़ा के शाहपुर में खुलेगा ड्रोन प्रशिक्षण स्कूल
प्रदेश सरकार ने कांगड़ा जिले के शाहपुर आईटीआई में ड्रोन प्रशिक्षण स्कूल खोलने का फैसला लिया है। कैबिनेट ने बीते वर्ष इसकी मंजूरी दे दी है। शाहपुर आईटीआई में शुरू होने वाले ड्रोन प्रशिक्षण स्कूल में दसवीं पास कोई भी व्यक्ति सात दिनों के कोर्स के लिए प्रवेश ले सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed