फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   UPSC 3rd Topper 2021 Gamini Singla Profile success story

UPSC 3rd Rank Gamini Singla: गामिनी ने दूसरे प्रयास में पाई सफलता, हिमाचल में तैनात डॉक्टर पिता को दिया कामयाबी का श्रेय

Mon, 30 May 2022 09:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 30 May 2022 09:14 PM IST
सार

गामिनी ने दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। गामिनी ने बताया कि वो 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं। ज्यादातर सेल्फ स्टडी पर ही फोकस किया।

विज्ञापन
UPSC 3rd Topper 2021 Gamini Singla Profile success story
गामिनी सिंगला परिवार संग श्री नयना देवी पहुंचीं। - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के श्री नयना देवी जी में डॉ. आलोक सिंगला और डॉ. नीरज सिंगला के घर साल 1998 में जन्मी गामिनी सिंगला ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान हासिल हिमाचल का नाम चमकाया है। अमर उजाला से विशेष बातचीत में गामिनी ने कहा कि सपना पूरा होने की खुशी है। यूपीएससी के लिए यह उनका दूसरा प्रयास था। परीक्षा की तैयारी के लिए हर रोज नौ से 10 घंटे पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी के लिए पिता का सहयोग मिला। सिंगला ने कहा कि महिलाएं मेहनत और समर्पण से कुछ भी हासिल करने में सक्षम हैं। मैंने भारतीय प्रशासनिक सेवा को चुना है। देश के विकास और लोगों के कल्याण के लिए काम करूंगी। गामिनी ने सफलता का श्रेय भी अपने माता-पिता को दिया। युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी जान लगा दें।

विज्ञापन


पंजाब से 24 साल पहले यहां आया था परिवार
गामिनी का परिवार मूलत: पंजाब के संगरूर जिले के संनाम गांव से संबंध रखता है। पिछले 24 साल से वो बिलासपुर के श्री नयना देवी जी में ही रह रहे हैं। गामिनी का जन्म भी यहीं हुआ है। उन्होंने 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई नंगल के जिंदवाड़ी में माउंट कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। 12वीं कक्षा तक चंडीगढ़ में पढ़ाई की। कंप्यूटर साइंस में पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ से बीटेक की डिग्री पूरी की। कंप्यूटर विज्ञान में बीटेक की डिग्री रखने वाली सिंगला ने समाजशास्त्र को वैकल्पिक विषय रखा था।
विज्ञापन


परीक्षा पास करते ही आशीर्वाद लेने नयना देवी मंदिर पहुंची गामिनी
 यूपीएससी की परीक्षा पास करते ही गामिनी सिंगला परिवार के साथ श्री नयना देवी मंदिर पहुंचीं। गामिनी सिंगला के पिता डॉ. आलोक सिंगला श्री नयना देवी जी के तरसूह पीएचसी में कार्यरत हैं। माता डॉ. नीरज सिंगला भी श्री नयना देवी जी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टोबा में कार्यरत हैं। देश भर में बेटी का तीसरा स्थान आने पर पूरा परिवार झूमते हुए श्री नयना देवी मंदिर पहुंचा। ढोल के साथ परिजनों ने भंगड़ा डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed