पेयजल टैंक में घोल दिया कीटनाशक, हजारों लोग बाल-बाल बचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल करसोग की मशोग पंचायत के मगरु गांव में शरारती तत्वों ने एक शादी के दौरान किसी सिरफिरे ने आईपीएच के टैंक में कीटनाशक दवा घोल दी। इससे पहले की सैकड़ों लोगों की जिंदगी पर बन आती।
इस कीटनाशक युक्त पानी के उपयोग से पहले इसका पता चल गया। जहरीला पानी बारातियों व लोगों की जिंदगी पर असर करता इससे पहले ही एक ग्रामीण की सूझबूझ से कीटनाशक के पानी में घुलने का पता चल गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात जब गांव में एक शादी चल रही थी तो देर रात एक ग्रामीण समीप ही नल के पास पानी भरने गया। इस दौरान उसे पानी से कीटनाशक की बदबू आई।
उन्होंने तुरंत इस बारे में आसपास और शादी समारोह में इसकी जानकारी दी। इस पर जब कुछ लोगों ने पानी के टैंक के पास जाकर देखा तो वहां कीटनाशक दवा के थैले पड़े थे, जिनमें अभी भी कुछ कीटनाशक बाकी बचा था।
पाइप गुजरने वाले स्थान पर किया छेद
ग्रामीणों ने तुरंत इस बारे में पंचायत प्रधान को बताया और प्रधान ने इसकी सूचना आईपीएच विभाग को दी। विभाग के अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर टैंक से सप्लाई की सप्लाई को रोक दिया और ग्रामीणों को पानी का उपयोग नहीं करने को कहा।
इस दौरान पुलिस की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया व पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी अरुण मोदी ने घटना की पुष्टि की है।
पाइप गुजरने वाले स्थान पर किया छेद
एसडीओ हंसराज शर्मा ने कहा कि पानी के टैंक हर तरफ से ढका हुआ था, लेकिन अज्ञात लोगों ने टैंक में जाने वाली पाईप के साथ छेद करके यह कीटनाशक घोला है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कीटनाशक युक्त पानी का उपयोग नहीं करने के तुरंत आदेश दिए गए थे और तुरंत पानी के टैंक की सफाई करवा दी गई है।