फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   University vice-chancellor's office at midnight bashes

विवि कुलपति के दफ्तर में आधी रात को हुड़दंग

Mon, 01 Dec 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 01 Dec 2014 10:21 AM IST
विज्ञापन
University vice-chancellor's office at midnight bashes

प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय में शनिवार आधी रात को पांच युवकों ने खूब हुड़दंग मचाया। ऑल्टो कार में आए युवकों ने चौकीदार के साथ हाथापाई भी की और डीएसपी की नेम प्लेट लेकर गायब हो गए।

विज्ञापन


पुलिस को विवि के सुरक्षा अधिकारी की ओर से दी शिकायत में कहा है कि इन युवकों ने कार्यालय के बाहरी गेट की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल होने और वहां कुलपति के मुख्य कार्यालय तक पहुंचने का प्रयास किया। लेकिन चौकीदार ने रोक लिया। इस दौरान चौकीदार के साथ उनकी धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


विवि के सुरक्षा अधिकारी डीएसपी शिव चौधरी के मुताबिक रात करीब 12:20 बजे पांच युवकों ने कुलपति कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। बाहरी दरवाजे की कुंडी तोड़ी और उनकी नेम प्लेट लेकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात चौकीदार रूप सिंह के बयान के मुताबिक युवकों का शोर सुनकर प्रशासनिक भवन में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार भी वहां आया। दोनों ने युवकों को रोकने का प्रयास किया। यहां धक्का मुक्की करने के बाद युवक गाड़ी में सवार होकर निकल गए।

चौकीदार की शिकायत के मुताबिक इन युवकों में एक एसएफआई कार्यकर्ता और चार अन्य छात्र शामिल थे। चौकीदार ने इन पर नशे में होने के आरोप भी लगाए हैं।

धारा-144 के चलते यहां पुलिस जवान भी तैनात हैं। लेकिन जब तक सूचना पुलिस तक पहुंची तब तक युवक वहां से भाग निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed