{"_id":"59f723334f1c1b65548b9f4f","slug":"union-minister-jp-nadda-statement-over-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":" जेपी नड्डा का वारः बोले- कांग्रेस को भी अपनी जागीर मान बैठे हैं वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा का वारः बोले- कांग्रेस को भी अपनी जागीर मान बैठे हैं वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Tue, 31 Oct 2017 09:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर हमला बोला है। कहा कि आज प्रदेश में जैसी कानून व्यवस्था है, उस कारण प्रदेश के लोगों में डर का माहौल हैं। कोटखाई के गुड़िया कांड और वनरक्षक होशियार सिंह के हत्या मामले ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
जारी बयान में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस में वर्चस्व की लड़ाई चुनाव से पहले ही शुरू हो गई है। वीरभद्र सिंह कांग्रेस को अपनी जागीर मानकर बैठे हैं। इसका उदाहरण है कि हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पदों से हटाकर खुद उक्त पदों पर बैठ गए।
विज्ञापन
कहा कि अब हालत ऐसी हो गई है कि कांग्रेस के लोगों के निशाने पर भी वीरभद्र सिंह आ गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का भी लाभ नहीं दे पाई। वीरभद्र सिंह अपने कोर्ट के मामलों को निपटाने के अलावा पांच साल में कुछ नहीं कर पाए।
विज्ञापन