नड्डा ने सीएम वीरभद्र पर कसा तंज, 'बुजुर्ग हो गए हैं, अब आराम की जरूरत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बुजुर्ग हो गए हैं, अब वे आराम करें और भाजपा को काम करने का मौका दें। सीएम टोपी की इज्जत भूल चुके हैं और सिर्फ एक रंग की टोपी को पहचानते हैं।
अगर प्रदेश में टोपी की ही सियासत होनी है तो अब मैरून रंग की टोपी का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खराब ट्रांसफार्मर की तरह है जो अब बिजली नहीं दे सकेगा।
लोगों को नवंबर तक इस ट्रांसफार्मर को बदलना पड़ेगा। प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। आम लोग सहमे हुए हैं। पुलिस खुद कानून के पचड़े में फंस गई है। गुड़िया प्रकरण से सरकार की कथनी व करनी दोनों सामने आ गए हैं।
अब निमोनिया से नहीं होगी बच्चों की मौत
नड्डा रविवार को सोलन के कुमारहट्टी में आयोजित दलित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन में सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी सरकार पर जमकर हमला बोला।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष केएल ठाकुर, कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल, अर्की के विधायक गोविंद राम शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, राजेंद्र सिकंदर, पुरुषोतम गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
नड्डा ने कहा कि हिमाचल में तीन मेडिकल कॉलेज खुल चुके हैं। आज स्वास्थ्य विभाग में 11 तरह के टीके मिलेंगे। अब कोई भी बच्चा निमोनिया से नहीं मरेगा।
वहीं, एलपीजी योजना के तहत पांच करोड़ गैस चूल्हों में से तीन करोड़ चूल्हे दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत दलित समुदाय के लोगों को 3.75 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं।