फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union minister jp nadda said that tb will be eradicated till 2025

पोलियो के बाद अब 2025 तक टीबी रोग का भी किया जाएगा खात्माः जेपी नड्डा

Fri, 17 Nov 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
union minister jp nadda said that tb will be eradicated till 2025

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 2025 तक भारत टीबी उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्ध है। देश में जिस प्रकार पोलियो को खत्म किया गया है, उसी प्रकार टीबी का भी खात्मा किया जाएगा। इसके लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। 

विज्ञापन



केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मॉस्को (रूस) में सतत विकास युग में टीबी उन्मूलन पर प्रथम विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक मंत्री सम्मेलन में बोल रहे थे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मंत्री स्तरीय तथा उच्च स्तरीय बैठकें सहभागी देशों को टीबी पर चर्चा को सुदृढ़ और गतिशील बनाने का सामर्थ्य प्रदान करती हैं। यह संभवतया निकट भविष्य में टीबी को विश्व पटल पर लाने का एक व्यापक माध्यम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय टीबी का उन्मूलन ‘हमारे लोगों से हमारा वादा’ विषय पर एक अलग कार्यक्रम का भी आयोजन कर रहा है। इसमें टीबी के विरुद्ध वैश्विक गठबंधन सहायता कर रहा है। इसमें 7 संसद सदस्य और विश्व के अन्य नेता भाग ले रहे हैं। 

भारत ने पोलियो को समाप्त किया

union minister jp nadda said that tb will be eradicated till 2025

नड्डा ने कहा कि भारत ने पोलियो को समाप्त कर दिया है। टीबी के उन्मूलन को भी ऐसे गहन प्रयास किए जाएंगे। नड्डा ने बताया कि पूर्व एनएसपी की तुलना में इस योजना में बजट में काफी वृद्धि की आवश्यकता है। 

उन्होंने कहा कि यह योजना पूर्ण रूप से वित्तपोषित है तथा इसमें से अधिकतर धन घरेलू संसाधनों के माध्यम से जुटाया गया है। बताया कि भारत में टीबी नियंत्रण को कई चुनौतियां हैं, इसलिए सरकार की पहली प्राथमिकता वंचित लोगों तक पहुंच बनाना है। 

सरकार कुछ संवेदनशील आबादियों जैसे आदिवासी, शहरी मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए परिचर्या की सुलभता सुनिश्चित करेगी। सभी रोगियों का शीघ्र निदान और उन्हें सही उपचार देना तथा पूर्ण उपचार सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed