फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   union health minister jp nadda in shimla.

नड्डा के स्वागत समारोह में दिखे बदलते समीकरण

Sun, 16 Nov 2014 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 16 Nov 2014 09:37 AM IST
विज्ञापन
union health minister jp nadda in shimla.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में प्रदेश भाजपा के भीतर बदलते समीकरण का बीज साफ तौर पर नजर आया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के करीबियों से नड्डा घिरे नजर आए। भाजपा के वे विधायक और कार्यकर्ता भी सक्रिय नजर आए, जोकि अब तक प्रदेश में पूरी तरह उपेक्षित थे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं बल्कि हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने तो नड्डा से पुराने तार भी जोड़ने की पूरी कोशिश की। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेहद करीबी विधायक गोविंद राम, बलदेव तोमर, सुरेश कश्यप, जयराम ठाकुर सहित तमाम विधायक नड्डा के स्वागत समारोह में जबर्दस्त अंदाज में सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन


जबकि, अब तक किनारे पड़े पूर्व विधायक और धूमल के खिलाफ बयान देने वाले खुशी राम बालनाटाह भी स्वागत समारोह में सक्रिय नजर आए। संतुलन बनाने वाले पूर्व जयराम ठाकुर और सुरेश भारद्वाज भी शनिवार को नड्डा के बेहद करीब नजर आए। पुराने रिश्तों की भी दुहाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और प्रदेश भाजपा में नड्डा की ओर से किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने नड्डा को देश का एक जबर्दस्त नेता करार दिया। धूमल के समधी और विधायक गुलाब सिंह ठाकुर भी मंच पर दिखे। ये तो पदाधिकारी थे।

इसके अलावा किनारे पड़े सैकड़ों कार्यकर्ता खुद ही नड्डा के स्वागत में खड़े थे, जिन्हें किसी ने निमंत्रण भी नहीं दिया था। वे भी नड्डा को फूल थमाकर उनका स्वागत कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक नारे लगाए नड्डा जी संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है। दो कार्यकर्ता ने अपने में बात करते सुने गए कि यह तो नड्डा जी की किस्मत है, जोकि केंद्रीय मंत्री बन गए। उन्हें तो किनारे लगाने की कोशिश की गई थी।

दो रुपये वसूला चंदा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सती ने कहा कि शिमला की इन्हीं गलियों में नड्डा जी ने पार्टी के लिए दो रुपये चंदा वसूला है। पुलिस की लाठियां खाई है। तब जाकर आज वह इतने बड़े नेता बने है। उन्होंने अपने पसीना से भाजपा को प्रदेश में सिंचा है।


जंगल में छोड़ देती थी पुलिस
जगत प्रकाश नड्डा ने भी सतपाल सती को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम दोनों को पुलिस जंगल में ले जाकर छोड़ देती थी। तब हम दोनों जंगल के बीच से हाथ मिलकर गाना गाते आते थे। हम होंगे कामयाब...हम होंगे कामयाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed