केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा सीट के लिए भरा नामांकन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र भर दिया है। वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की मौजूदगी में नड्डा ने विधानसभा में रिटर्निंग अफसर जेएस नेगी को नामांकनपत्र के चार सेट दिए।
इससे पहले नड्डा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही भी देखी। उधर, कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी उतारने पर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। 12 मार्च नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है।
कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी उतारने पर स्थिति स्पष्ट नहीं की
नामाकंन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत सभी मंत्री और विधायक बतौर प्रस्तावक मौजूद रहे। दो निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह व प्रकाश राणा ने भी नड्डा को समर्थन दिया।
हिमाचल में राज्यसभा की तीन सीटें हैं, जिसमें नड्डा का कार्यकाल पूरा हो रहा है। नड्डा अब दूसरी बार हिमाचल से राज्यसभा सांसद के तौर पर जाएंगे। 68 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के 44 विधायक हैं।
दो निर्दलीयों का भी समर्थन है। ऐसे में नड्डा की जीत तय मानी जा रही है। अगर कांग्रेस भी प्रत्याशी उतारती है तो 23 मार्च को विधानसभा परिसर में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक एक सीट के लिए मतदान होगा।
केंद्र की मदद से हिमाचल विकस पथ पर- नड्डा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने जोर देकर कहा है कि केंद्र की मदद से हिमाचल विकास की नई सीढ़ी चढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल कि योजनाओं में 90 और 10 अनुपात का विशेष पैकेज दिया है।
केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को कई स्वास्थ्य संस्थानों के साथ 60 से ज्यादा नेशनल हाईवे दिए हैं। योजनाओं को जमीनी स्तर पर जयराम सरकार सही तरीके से लागू कर रही है और सही समय पर डीपीआर बनाकर भेज रही है।
उन्होंने कहा कि कर्ज में डूबे पहाड़ी हिमाचल को कर्ज से उभरने के लिए केंद्र पूरी मदद तरह से मदद करेगा। सांसदों के गोद लिए गांवों की दशा सुधारने की वचनबद्धता नड्डा ने दोहराई।