फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unidentified men open fire at a car in Palampur Two Injured

Kangra News: पालमपुर के बगौड़ा में गोलीकांड, दो घायल, महिला समेत चार गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 08:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 30 Nov 2023 08:40 PM IST
सार

मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी अभी फरार है। बुधवार देर रात हुए गोलीकांड से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Unidentified men open fire at a car in Palampur Two Injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पालमपुर के बगौड़ा गांव के पास गोलीकांड में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी अभी फरार है। बुधवार देर रात हुए गोलीकांड से लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उपमंडल पालमपुर के बगौड़ा गांव के पास बुधवार देर रात गाड़ी में जा रहे लोगों पर पांच लोगों ने गोलियां चला दीं। यह गोलियां पिस्तौल और बंदूक से चलाई गई हैं। महंगी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियों से गाड़ी के अंदर बैठे दो लोग घायल हो गए, जबकि गाड़ी चालक घायल अवस्था में ही गाड़ी को वहां से भगाकर ले गया।

विज्ञापन


घायल हुए ताहिर हुसैन (27) तहसील कल्पी जिला जालौन (यूपी) और गोपाल (47) निवासी नेपाल को पालमपुर अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया गया। ताहिर बगौड़ा में रहने वाले एक व्यक्ति के पास चालक और गोपाल रसोइये का काम काम करता है। सूचना मिलते ही दो आरोपियों को पुुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दो लोगों को पुलिस ने मोबाइल के लोकेशन के आधार पर लंबागांव में वीरवार सुबह दबोचा। एक आरोपी अभी फरार है। मामला फिरौती और अवैध संबंधों का माना जा रहा है।
विज्ञापन


इनकी हुई गिरफ्तरी
डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पुलिस ने मामले में आरोपी सावित्री देवी (35) निवासी हड़ौट, अमित कुमार (34) निवासी टिक्करी तहसील जयसिंहपुर को गिरफ्तार किया है। यह दोनों पालमपुर निहंग टीका में एक मकान में रहते हैं। जबकि वीरेंद्र कुमार निवासी री हंगलोह तहसील पालमपुर और वीरेंद्र कुमार निवासी गली नंबर 14 मजीठा रोड अमृतसर को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामले में एक आरोपी विक्की अभी फरार है। पुलिस ने धारा 307, 120 बी और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed