फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Under-19 sports competitions for students will be held in October-November

Sports Competition: अक्तूबर-नवंबर में होंगी छात्र-छात्राओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताएं

Sat, 19 Aug 2023 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Aug 2023 10:26 PM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय ने खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने वाली टीमों को मैच से एक दिन पहले पहुंचना होगा। प्रतियोगिताएं शिमला, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिला के स्कूलों में होंगी।

विज्ञापन
Under-19 sports competitions for students will be held in October-November
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताएं अक्तूबर और नवंबर में होंगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रतियोगिताओं के लिए चयनित होने वाली टीमों को मैच से एक दिन पहले पहुंचना होगा। प्रतियोगिताएं शिमला, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा जिला के स्कूलों में होंगी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि लड़कों की वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू में 13 से 16 अक्तबूर तक होगी। हैंडबाल, बास्केटबाल, शतरंज और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले ऊना की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में 13 से 16 अक्तूबर तक होंगे।
विज्ञापन


हॉकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो और योग के मुकाबले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर में 27 से 30 अक्तूबर तक खेले जाएंगे। फुटबाल, जूडो, रेसलिंग और टेबल टेनिस के मुकाबले चंबा छात्र स्कूल में 27 से 30 अक्तूबर तक होंगे। लड़कियों के वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन व शतरंज के मुकाबले सीनियर सेकंडरी स्कूल छात्रा सोलन में 20 से 23 अक्बतूर तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडबाल, बास्केटबाल, जूडो, रेसलिंग और योग के मुकाबले सरकाघाट छात्रा स्कूल में 20 से 30 अक्तूबर तक खेले जाएंगे। हॉकी, बाक्सिंग, ताइक्वांडो, वेटलिफ्टिंग, टेबल टेनिस के मुकाबले 20 से 30 अक्तूबर तक कांगड़ा के रैत स्कूल में होंगे। 


एथलेटिक्स छात्र और छात्रा 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, रिले रेस का आयोजन हमीरपुर स्कूल में 8 से 10 नवंबर तक होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन चौपाल के नेरवा स्कूल में 3 से 6 नवंबर तक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed