फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   uncontrol trala crushed seven people in fruit market bhattakufer shimla

फल मंडी में घुसा अनियंत्रित ट्राला, सात घायल, एक की हालत गंभीर

Sat, 17 Aug 2019 06:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
uncontrol trala crushed seven people in fruit market bhattakufer shimla
- फोटो : अमर उजाला

भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार रात सेब का ट्राला अनियंत्रित होकर पार्किंग में लगे टेंट में जा घुसा। ट्राले ने एक अन्य ट्रक और पिकअप को भी घसीट कर टेंट के भीतर घुसा दिया। हादसे में तीन लोगों को गहरी जबकि चार मजदूरों को हल्की चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


सेब लेकर मंडी आए दो पिकअप चालकों को भी चोटें आई हैं। हादसे के बाद शनिवार सुबह मंडी के मजदूर हड़ताल पर चले गए। इस कारण सेब की खरीद फरोख्त नहीं हो पाई। इसके बाद सेब लेकर मंडी आए बागवान भड़क गए और मंडी के बाहर चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात फल मंडी के ऑक्शन यार्ड से यूपी नंबर का ट्राला पार्किंग की ओर उतर रहा था। उतराई में ट्राला अनियंत्रित हो गया। ट्राले ने पार्किंग में खड़े एचआर नंबर कैंटर और एक पिकअप को टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहन एचएफए-43 और जेडबीटी-9 नंबर आढ़तियों के टेंट में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेंट में काम कर रहे मजदूर गाड़ियों की चपेट में आ गए। इसमें 19 वर्षीय विमल बहादुर ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गया। ठियोग के सरोग से पिकअप में सेब लेकर मंडी पहुंचे दो भाई ईशांत वर्मा और सुशांत वर्मा यहां गाड़ी खाली करवा रहे थे वो भी हादसे का शिकार हो गए। 

न्यूटन के सिद्धांत को हिमाचल के वैज्ञानिक अजय ने दी चुनौती, पढ़ें पूरा मामला

आढ़ती एसोसिएशन करवाएगी इलाज : नरेश

uncontrol trala crushed seven people in fruit market bhattakufer shimla

 ट्राले का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। हादसे के कारण टेंट में रखीं सेब की सैकड़ों पेटियां बरबाद हो गईं। पार्किंग में ढाबा चलाने वाली हादसे की प्रत्यक्षदर्शी डोलमा ने बताया कि मंडी के पीछे कच्चा पहाड़ है, जब शोर हुआ तो लगा पहाड़ से पत्थर गिर गए हैं।

इसके बाद मजदूरों ने पार्किंग से नीचे सड़क की ओर छलांग लगा दी। पल्लेदार मजदूर यूनियन फल मंडी के सचिव भागीरथ ने बताया कि हादसे में एक मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। मजदूर के इलाज का पूरा खर्चा उठाने और उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर शनिवार को हड़ताल की गई।

मंडी समिति और आढ़ती एसोसिएशन के आश्वासन के बाद दोपहर बाद तीन बजे से काम शुरू करवा दिया है। पुलिस ने ट्राले के ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कृषि उपज विपणन समिति, शिमला एवं किन्नौर के चेयरमैन नरेश शर्मा ने कहा कि हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार रात पहले घटना स्थल और बाद में आईजीएमसी जाकर घायलों का हाल जाना।

सुबह मंडी में हड़ताल के चलते काम बंद था, बैठक बुला कर सभी पक्षों से चर्चा कर हड़ताल खत्म करवाई गई। मजदूर के इलाज के लिए आढ़ती एसोसिएशन ने हामी भर दी है। मजदूरों की सभी मांगें प्राथमिकता के आधार पर हल की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed