फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una youth shot dead by friend at liquor party

Himachal: शराब पार्टी में ऊना के युवक की दोस्त ने गोली मारकर की हत्या, खरड़ के एक प्लैट में वारदात

Mon, 06 Oct 2025 10:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना) / मोहाली/खरड़।
संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना) / मोहाली/खरड़। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 06 Oct 2025 10:14 AM IST
सार

 विला प्लाजियो सोसायटी की पहली मंजिल के एक किराये के फ्लैट में शनिवार रात को पार्टी चल रही थी। फ्लैट में रहने वाले युवक का भाई अपने तीन दोस्तों के साथ आया था, इसमें शिवांग राणा भी शामिल था। 

विज्ञापन
Una youth shot dead by friend at liquor party
मृतक शिवांग और खरड़ में घटनास्थल पर जांच करते डीएसपी। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

 खरड़ के विला प्लाजियो सोसायटी (खानपुर) में रविवार तड़के शराब पार्टी के दौरान हुए झगड़े में एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक शिवांग राणा ऊना जिले के उपमंडल अंब की पंचायत दिलवां के दियाड़ा गांव का रहने वाला था। ऊना के सरकारी कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। वहीं, हत्या का आरोपी हरविंदर उर्फ हैरी भी ऊना का ही रहने वाला है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। खरड़ पुलिस ने हरविंदर उर्फ हैरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार विला प्लाजियो सोसायटी की पहली मंजिल के एक किराये के फ्लैट में शनिवार रात को पार्टी चल रही थी। फ्लैट में रहने वाले युवक का भाई अपने तीन दोस्तों के साथ आया था, इसमें शिवांग राणा भी शामिल था। इसके अलावा उनका दोस्त हरविंदर सिंह हैरी भी पार्टी में शामिल होने आया था, जो अभी खरड़ की ही किसी अन्य सोसायटी में रहता है। इन सभी ने रात 11:00 बजे शराब पीना शुरू किया और पार्टी का दौर सुबह पांच बजे तक चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शिवांग और हरविंदर के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि गुस्से में हैरी ने पिस्टल निकाली और शिवांग राणा की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही शिवांग की मौके पर ही मौत हो गई।
गोलीकांड के बाद फ्लैट में मौजूद एक युवक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही डीएसपी कर्ण संधू और एसएचओ सिटी खरड़ पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

 

विज्ञापन

साथियों से पूछताछ
डीएसपी खरड़ कर्ण संधू ने बताया कि पार्टी के दौरान झगड़ा हुआ था। एक युवक ने अपने दोस्त को गोली मार मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस घटना में शामिल सभी युवक हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद शिवांग राणा का परिवार भी मोहाली पहुंच गया है। खरड़ सिटी थाने में हरविंदर सिंह हैरी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed