{"_id":"69d52c57ba29dbb8420b35f3","slug":"una-notice-issued-to-former-delhi-deputy-cm-manish-sisodia-in-defamation-case-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: मानहानि के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मानहानि के मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को नोटिस
Tue, 07 Apr 2026 09:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Apr 2026 09:40 PM IST
सार
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को ऊना की अदालत ने मानहानि के एक मामले में नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
अदालत(सांकेतिक)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को ऊना की अदालत ने मानहानि के एक मामले में नोटिस जारी किया है। नोटिस में आम आदमी पार्टी के नेता को 12 मई को अदालत में उपस्थित होने का आदेश जारी किया गया है। कोर्ट ने यह आदेश आम आदमी पार्टी के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनूप कुमार केसरी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि याचिकाकर्ता ने पार्टी हाईकमान की ओर से हिमाचल के नेतृत्व की अनदेखा के कारण आम आदमी पार्टी को छोड़कर 8 मई 2022 को नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और तत्कालीन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में समर्थकों सहित भाजपा का दामन थाम लिया था।
विज्ञापन
इसके बाद सिसोदिया ने 9 अप्रैल 2022 को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान याचिकाकर्ता के चरित्र पर गंभीर आरोप लगाए थे और अपने आरोपों के पक्ष में कोई प्रमाण नहीं दिया था। इसके बाद याचिकाकर्ता ने मानहानि के इसी आधार पर ऊना की अदालत में मनीष सिसोदिया के विरुद्ध केस दायर किया था।
विज्ञापन