फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   uma bharti statement on yamuna Cleanliness project.

यमुना को अविरल और निर्मल बनाने के लिए मोदी का सुपर प्लॉन

Mon, 25 May 2015 05:32 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
uma bharti statement on yamuna Cleanliness project.

केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुर्नद्वार मंत्री उमा भारती ने कहा कि केंद्र सरकार गंगा व यमुना की निर्मलता के लिए बेहद गंभीर है। प्रधानमंत्री के आदेश है कि दोनों पवित्र नदियों की निर्मलता में कोई भेदभाव नहीं किया।

विज्ञापन


इसमें किसी तरह की कोई राजनीति नहीं की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार से नदियों में गिरने वाले गंदे नालों के लिए प्रोजेक्ट भेजने को कहा गया है। जिससे यमुना नदी अविरल निर्मलता के साथ बहती रहे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सोमवार को उत्तराखंड से हरियाणा रवाना होने से पहले यमुना पुल के समीप पत्रकारों से बात कर रही थी। केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि एफआरआई अब गंगा के साथ यमुना नदी के बायोडाईवर्स्टी प्रोजेक्ट बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल ही फैसला लिया है कि यमुना के प्रोजेक्ट को भी इसमें ही शामिल किया जाएगा। इसके लिए एक दो दिनों में एग्रीमेंट साइन होगा। गंगा नदी की तरह यमुना नदी की निर्मलता के लिए भी प्रतिबद्धता केंद्र सरकार दिखा रही है।

प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा गंगा यमुना में अंतर मत करना

uma bharti statement on yamuna Cleanliness project.

प्रधानामंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गंगा व यमुना नदी में अंतर मत करना। यमुना के लिए जो प्रोजेक्ट राज्य सरकार भेजेगी। उसको नमामी गंगे प्रोजेक्ट में भेजेंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार फंड की व्यवस्था करवाती है।

यमुना का भी इसी से परीक्षण करवाएंगे। जो तीन सीजन ठंड, बरसात व गर्मी देंखेंगी। इसकी रिपोर्ट तीनों सीजन की मांगी जाएगी।
उमा भारती ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार नदियों में आने वाले गंदे नाले की स्वच्छता को प्रोजेक्ट बना कर भेजे।

सीएम हिमाचल प्रदेश से इस बारे में बात की जाएगी। इस मामले में कोई राजनीति नहीं की जाएगी। हिप्र सरकार से बेहतर संबंध केंद्र सरकार रहे है। मिलकर विकास व नदियों की कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed