फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   president droupadi murmu leaves manali after two day visit

हिमाचल: मनाली दौरा पूरा कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना, एसडीएम ने जताया आभार; देखें झलकियां

Thu, 08 Oct 2026 11:13 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 08 Oct 2026 11:13 AM IST
सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार सुबह मनाली का दो दिवसीय दौरा पूरा कर सासे हेलीपैड से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया। दौरे के दौरान प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व यातायात के व्यापक इंतजाम किए थे। एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने दौरे को सफल बनाने में सहयोग के लिए स्थानीय लोगों और सभी संबंधित पक्षों का आभार जताया।

विज्ञापन
president droupadi murmu leaves manali after two day visit
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मनाली दौरा गुरुवार सुबह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। राष्ट्रपति सासे हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। उनके प्रस्थान के साथ ही पिछले दो दिनों से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में जुटे प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने राहत की सांस ली। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए मनाली और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को विशेष रूप से मजबूत किया गया था। मनाली से अटल टनल और हिडिंबा मंदिर तक पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

विज्ञापन


विज्ञापन


सुरक्षा और यातायात व्यवस्था रही चुनौती
राष्ट्रपति के दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रशासन के सामने सुरक्षा के साथ-साथ सामान्य यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने की भी चुनौती थी। इसके लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित किया गया। दौरे के दौरान स्थानीय प्रशासन, पुलिस, पर्यटन कारोबारियों और अन्य संबंधित विभागों के बीच समन्वय बनाए रखा गया, ताकि राष्ट्रपति के कार्यक्रम में किसी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम ने मनालीवासियों को कहा धन्यवाद
दौरा पूरा होने के बाद एसडीएम मनाली गुंजीत सिंह चीमा ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग के लिए मनालीवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हुआ। प्रशासन और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों, पर्यटन कारोबारियों तथा अन्य संबंधित लोगों ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरी गंभीरता से निभाया। एसडीएम ने कहा कि मनालीवासियों ने पूरे दौरे के दौरान अनुशासन और सहयोग का परिचय दिया। उनके सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन को बेहतर तरीके से संभालने में मदद मिली।

Trending Videos

सामूहिक सहयोग से सफल हुआ दौरा
राष्ट्रपति के मनाली प्रवास के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने से लेकर यातायात संचालन तक कई स्तरों पर तैयारियां की गई थीं। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और कारोबारियों से भी सहयोग की अपील की थी। दौरा संपन्न होने के बाद प्रशासन ने सभी संबंधित लोगों के सहयोग को इसकी सफलता का अहम हिस्सा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed