फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ultrasonic machine Drive out moneky from mall road shimla.

माल रोड से ऐसे भागेंगे बंदर, जनता को बड़ी राहत

Mon, 09 Feb 2015 12:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 Feb 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
ultrasonic machine Drive out moneky from mall road shimla.

बंदरों की समस्या से शहर के लोगों को निजात दिलाने के लिए वन विभाग जल्द ही अस्पतालों और स्कूल, कॉलेजों में अल्ट्रासोनिक साउंड मशीनें लगाएगा।

विज्ञापन


पहले चरण में सोमवार को दो मशीनें मालरोड पर स्थित सीटीओ भवन पर लगाई जाएंगी। दो हफ्तों तक मशीनों के प्रभाव का आंकलन किया जाएगा। इसके बाद शहर के अस्पतालों और ऐसे स्थानों पर मशीनें लगाई जाएंगी, जहां बंदरों के उत्पात से लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


एक निजी कंपनी वन विभाग को अल्टसोनिक साउंड मशीन उपलब्ध करवा रही है। डेमोस्ट्रेशन के लिए कंपनी कुछ मशीनें विभाग को मुफ्त दे रही हैं। कंपनी के सीईओ मोहित शर्मा का दावा है कि यह मशीन बंदरों को भगाने में पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वनि तरंगों से असहज महसूस करते हैं बंदर

ultrasonic machine Drive out moneky from mall road shimla.

मशीनों से निकलने वाली ध्वनि तरंगों से बंदर असहज महसूस करते हैं और दूर भागते हैं। नौ बाई ग्यारह इंच की छोटी सी मशीन का असर करीब 100 मीटर क्षेत्र तक होता है। अल्ट्रासोनिक साउंड मशीन का इंसानों और पशु पक्षियों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता।

निगरानी कमेटी कीहोगी ट्रायल पर नजर
मुख्य अरण्यपाल वन विभाग पीएल चौहान ने बताया कि ट्रायल के लिए मशीनों को सीटीओ में लगाया जा रहा है। मशीन के प्रभाव की निगरानी के लिए कमेटी गठित की गई है। ट्रायल सफल रहा तो मशीनें शहर के अन्य ऐसे स्थानों पर भी लगाई जाएंगी, जहां बंदरों के उत्पात के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

प्रदेश में पहली बार इस मशीन का ट्रायल किया जा रहा है। इससे पहले यूपी, गोवा और महाराष्ट्र में इन मशीनों को लगाया गया है, जहां इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed