{"_id":"6ac520f9e7f4736dcb044d55","slug":"weather-takes-a-turn-for-the-worse-in-mandi-lightning-strikes-two-houses-in-bihandhar-woman-critically-injur-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में बिगड़ा माैसम: बिहणधार में दो घरों पर गिरी बिजली, महिला गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में बिगड़ा माैसम: बिहणधार में दो घरों पर गिरी बिजली, महिला गंभीर घायल
Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Oct 2026 09:55 PM IST
सार
मंडी के पंडोह के पास बिहणधार गांव में मंगलवार देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो घरों को नुकसान पहुंचा। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
बिजली गिरने से नुकसान।
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पंडोह के पास बिहणधार गांव में मंगलवार देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो घरों को नुकसान पहुंचा। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान करीब 50 वर्षीय कला देवी पत्नी नूपे राम निवासी बिहणधार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र में मौसम खराब था और बारिश हो रही थी।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से दो घर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घर में मौजूद कला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। बिजली गिरने से दोनों घरों में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन