फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bizarre incident: Family has tea and snacks, gets into the car, and leaves the child behind at the dhaba.

हैरान करने वाला मामला: चाय-नाश्ता किया, गाड़ी में बैठे और बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया परिवार

Tue, 06 Oct 2026 08:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2026 08:04 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अंब के धुसाड़ा स्थित ढाबे पर चाय-नाश्ता करने के बाद अपने आठ वर्षीय बच्चे को वहीं भूल गया। परिवार करीब 80 किलोमीटर दूर पहुंच गया, लेकिन किसी को बच्चे के साथ नहीं होने का अहसास तक नहीं हुआ। 

विज्ञापन
Bizarre incident: Family has tea and snacks, gets into the car, and leaves the child behind at the dhaba.
गाड़ी में बैठे और बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया परिवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अंब के धुसाड़ा स्थित ढाबे पर चाय-नाश्ता करने के बाद अपने आठ वर्षीय बच्चे को वहीं भूल गया। परिवार करीब 80 किलोमीटर दूर पहुंच गया, लेकिन किसी को बच्चे के साथ नहीं होने का अहसास तक नहीं हुआ।  इधर, ढाबे पर अकेले छूटे बच्चे के रोने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को अपनी सुरक्षा में लेकर उसके परिजनों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Trending Videos

यहां जानिए पूरा मामला
दरअसल मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं का यह समूह टेंपो ट्रैवलर में आया और धुसाड़ा के एक ढाबे पर रुका। चाय-नाश्ता करने के बाद सभी लोग वाहन में बैठकर आगे निकल गए, जबकि आठ वर्षीय बच्चा ढाबे पर ही रह गया। कुछ देर बाद बच्चे को रोता देखकर स्थानीय लोगों को मामला संदिग्ध लगा और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्चे के माता-पिता और वाहन का पता लगाने की थी। पुलिस ने अंब चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर टेंपो ट्रैवलर की पहचान कर उसके नंबर का पता लगाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे किया परिवार से संपर्क
वाहन के नंबर के आधार पर पहले मालिक से संपर्क किया गया और फिर चालक से फोन पर बात की गई। चालक से संपर्क होने के बाद परिवार को बताया गया कि उनका आठ वर्षीय बेटा धुसाड़ा के ढाबे पर ही छूट गया है। इसके बाद परिजनों को अपनी गलती का अहसास हुआ और वे बच्चे को लेने वापस पहुंचे। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि आवश्यक कागजी और कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद बच्चे को सुरक्षित उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस की तत्परता से बच्चा सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच गया। बच्चे की पहचान शांतनु पुत्र अजीत कुमार तहसील और जिला लखनऊ, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed